विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, घोषित किया दिवालिया
लंदन, जुलाई 26: भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या को लंदन हाईकोर्ट ने सोमवार बड़ा झटका दिया है। लंदन हाईकोर्ट ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय बैंक विजय माल्या की अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए ऋण को उसकी भारत की संपत्तियों पर आसानी से कब्जा कर सकेंगी। माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय बैंकों के एक संघ ने ब्रिटिश कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

Recommended Video
भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय द्वारा किए गए दिवालियापन के फैसले के खिलाफ अपील करने के किसी भी अधिकार से इनकार किया है। माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के संचालन से जुड़े कथित 9,000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी के संबंध में जांच कर रही हैं। फिर किंगफिशर की हालत बिगड़ने के बाद कंपनी डूब गई थी।
जुलाई में ही विजय माल्या को कर्ज देने वाले बैंकों ने उनके शेयर बेचकर 792.12 करोड़ रुपये हासिल किए थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्शियम की तरफ से डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल ने माल्या के शेयर बेचे गए थे। इस मसले पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा था कि माल्या के खिलाफ भारत ने एक मजबूत मामला बनाया है और ब्रिटेन के अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में सर्वोत्तम आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications