यूके के स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोरिस जॉनसन ने नए नाम का किया ऐलान
लंदन, 06 जुलाई। युनाइटेड किंगडम के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों के इस्तीफे के चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार संकट में घिरती नजर आ रही है। अपने इस्तीफे में सुनक ने कहा वह सरकार से बाहर आते हुए दुखी हैं, लेकिन उन्हें सरकार से बाहर आना पड़ रहा है क्योंकि वह सरकार में बने नहीं रह सकते हैं। जनता सरकार से उम्मीद करती है कि वह सही से काम करे, गंभीरता से गाम करे। मुझे लगता है कि यह मेरा बतौर मंत्री आखिरी नौकरी है। लेकिन मुझे भरोसा है कि लोगों की अपेक्षाओँ के लिए लड़ना वाजिब है और इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

वहीं जाविद ने कहा कि मैं बोरिस जॉनसन सरकार में भरोसा खो चुका हूं, सरकार में कई तरह के घोटाले हुए, लिहाजा मेरा विवेद मुझे सरकार में बने रहने की इजाजत नहीं दे रहा है। मंत्री ने कहा कि कई सांसद और जनता सरकार में भरोसा खो चुकी है। जिस तरह से शीर्ष मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, ये इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं जब बोरिस जॉनसन ने सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद भी क्रिस पिंचर को पद पर बने रहने दिया इसके लिए माफी मांगी। बोरिस जॉनसन ने कहा कि मुझे खेद है कि मैंने पिंचर को डिप्टी चीफ व्हिप पद पर बने रहने दिया, बावजूद इसके कि उनका नाम शिकायत में था।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफा देने के बाद रसुनक ने भी ट्विटर पर अपना इस्तीफा शेयर किया। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे से बोरिस जॉनसन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दोनों के इस्तीफे को बोरिस जॉनसन के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। जिस तरह से पूर्व नौकरशाह क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोप सामने आए, उसने बोरिस जॉनसन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। हालांकि बोरिस जॉनसन ने इसके लिए माफी मांगी और अपनी गलती को स्वीकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications