UK में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम चेक, 3 बजे हर मोबाइल पर बजेंगे तेज अलार्म, क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

ब्रिटेन में आज दोपहर तीन बजे करोड़ों मोबाइल फोन्स में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम चेक किया जाएगा। इस दौरान सारे मोबाइल फोन में एक साथ तेज आवाज में अलार्म बजाएंगे और वाइब्रेट होंगे।

UK emergency alert alarm test

ब्रिटेन में रविवार को दोपहर 3 बजे पहले नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच की जाएगी। इस दौरान हर व्यक्ति के फोन में एक साथ तेज आवाज में वाइब्रेशन के साथ अलार्म बजेगा। इस दौरान हर व्यक्ति को फोन में एक आपातकालीन चेतावनी दिखेगी।

मोबाइल में यह चेतावनी 10 सेकंड दिखाई देगी। इस दौरान 4G और 5G मोबाइल पर एक मैसेज भी आएगा जिसमें ये लिखा होगा कि ये UK सरकार की नई इमरजेंसी अलर्ट सर्विस का टेस्ट है। आपको कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए gov.uk/alerts पर जाएं।

मैसेज में दिए संदेश को स्लाइड करके या फिर ओके ऑप्शन पर क्लिक करके लोग दोबारा से अपना फोन चला पाएंगे। नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के पीछे उद्देश्य आपदा के समय कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक आपातकालीन सूचनाएं पहुंचाना है।

अगर ये प्रयोग सफल होता है तो भविष्य में बाढ़, भूकंप या अगलगी जैसे प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में एक साथ किसी खास इलाके में सभी लोगों को अलार्म के जरिए एलर्ट किया जा सकेगा। इस दौरान विषम परिस्थिति से निपटने के लिए निर्देश भी भेजे जाएंगे, जिससे लोग खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें।

नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के इस टेस्ट के दौरान फोन साइलेंट या वाइब्रेट मोड पर रखे रहने के दौरान भी फोन में अलार्म सुनाई देगा। 2G, 3G जैसे पुराने तकनीक वाले फोन में ये अलार्म नहीं बचेगा। इस अलार्म से बचने के लिए अपने फोन को एयरोप्लेन मोड या फिर स्विच ऑफ कर रखा जा सकता है।

इस दौरान ब्रिटेन में चल रहे खेल आयोजन भी कुछ समय के लिए बाधित होंगे। वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप, लंदन मैराथन, किक-ऑफ प्रीमियर लीग जैसे आयोजन भी इससे प्रभावित होंगे। अलर्ट के दौरान कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा।जापान, अमेरिका, कनाडा और नीदरलैंड जैसे देश इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का यूज करते हैं।

जापान में इस सिस्टम ने बड़ी संख्या में लोगों की जानें बचाई हैं। जापान भूकंप प्रभावित देश है जहां ये सिस्टम लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है। हालांकि कुछ लोग इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को नैनी स्टेट बता रहे हैं, जहां सरकार आम लोगों की हद से अधिक परवाह करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+