UK के रक्षा मंत्री ने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए दिया इस्तीफा, कहा- 7 साल से 3 फोन के साथ सो रहा हूं...

ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वालेस ने कहा कि वे वह चार साल की नौकरी के बाद अगले कैबिनेट फेरबदल में अपना पद छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो अगले साल चुनाव नहीं लड़ेंगे।

संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बेन ने समय से पहले अपना इस्तीफा देने या फिर उप-चुनाव की संभावना से इनकार किया। बेन पिछले चार साल से ब्रिटेन में मंत्री हैं। 2005 से वह लगातार संसद के सदस्य हैं। इससे पहले वे सेना में स्कॉट्स गार्ड्स में एक अधिकारी थे।

UK Defence Minister To Quit

बेन वालेस ने बीते तीन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सनक के तहत रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध संघर्ष के बीच वह ब्रिटेन की तरफ से अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बीबीसी के सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन में मंत्रीमंडल में सितंबर में अगला फेरबदल हो सकता है। कथित तौर पर ऋषि सुनक अपनी शीर्ष टीम में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन किसी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

वालेस ने कहा, 'मैं 1999 में स्कॉटिश संसद में राजनीति में आया था। उस बात के 24 साल बीत चुके हैं। मैंने अपने बिस्तर के पास तीन फोन के साथ सात साल से अधिक समय बिताया है। अब मैं आगे का वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहता हूं।'

53 वर्षीय बेन वालेस ने संडे टाइम्स को बताया कि वे ऐसा किसी और के दबाव के नहीं कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बेन वालेश ने पिछले महीने कैबिनेट से हटने के अपने फैसले के बारे में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बता दिया था।

उन्होंने कहा, 'मुझे इतने सारे अद्भुत लोगों के साथ काम करने और इस महान देश की रक्षा में योगदान देने पर गर्व है। लेकिन इसे अपने परिवार से आगे रखने की कीमत कुछ ऐसी है जिससे मैं बहुत दुखी हूं।'

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बेन वालेश टोरी पार्टी के सदस्यों के बीच हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं और कुछ कंजरवेटिव सांसदों के मुताबिक उनके फैसले को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है।

बीते हफ्ते प्रधानमंत्री ने बेन वालेस की टिप्पणियों को अस्वीकार कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था यूक्रेन को पहले से जो समर्थन मिला है उसके लिए और ज्यादा आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका या ब्रिटेन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन की शाखा नहीं है, जहां हथियारों की लिस्ट लेकर पहुंचा जाए और डिमांड की जाए।

इसके बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इसपर सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमेशा आभारी रहा है। वहीं जब जेलेंस्की से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर सवाल पूछा गया तो वह हैरान दिखे। हालांकि इसके बाद बेन वालेस ने कहा था कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया। अपने इटरव्यू में बेन वालेस ने कहा कि उच्च रक्षा खर्च की मांग करना आगे भी जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+