भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़ा ब्रिटेन, वैक्सीन ले चुके भारतीय नहीं होंगे क्वारंटीन

लंदन, अक्टूबर 08: भारत और ब्रिटेन के बीच क्वारंटीन नियमों को लेकर चल रही तनातनी अब खत्म होती दिख रही है। कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा मंजूर किये गए किसी अन्य वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन पहुंचने पर क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद ब्रिटिश सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 UK announced that fully vaccinated Indian travellers will no longer have to quarantine

ब्रिटिश सरकार की तरफ से गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए 11 अक्टूबर यानी सोमवार से कोविशील्ड या फिर उसकी सरकार द्वारा अनुमोदित किसी भी दूसरी वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स ऐलिस ने ट्वीट कर ब्रिटेन द्वारा यात्रा नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी दी।

हाल ही में भारत और ब्रिटिश सरकार की आपस में क्वारंटीन नियमों को लेकर ठन गई थी। ब्रिटेन द्वारा भारतीयों पर लगाई गई पाबंदियों के जवाब में भारत ने ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ भी उसके जैसे ही जवाबी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इनमें ब्रिटिश नागरिकों को भारत आने पर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन और आने से पूर्व व बाद में कोरोना परीक्षण जैसी सख्त शर्तें रखी गई थी।
Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पेश करेगा नीति आयोग

24 सितंबर को भारत सरकार ने कहा था कि हम ब्रिटेन को उसी अंदाज में जवाब दे सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया था कि दोनों देशों की सरकारें आपस में बात कर रही हैं। उन्होंने भारतीय यात्रियों पर लगे प्रतिबंधों को भेदभावपूर्ण बताया था। आदेश जारी होने के कुछ समय बाद ही ब्रिटेन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन सरकार भारत में लगी वैक्सीन को मान्यता देने के तकनीकी पहलुओं पर भारत सरकार से बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+