बीच सड़क पर जिंदा जल रहा था भारतीय ड्राइवर, दुबई की इस महिला ने बचाई जान

नई दिल्‍ली। दुबई की एक महिला ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है जिसके चलते अब भारत उसे सम्‍मानित करेगा। जी हां सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जल रहे भारतीय ड्राइवर हरकीरत सिंह को जवाहर सैफ अल कुमैती नाम की महिला ने बचाया। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि इस महिला ने ट्रक में ब्‍लास्‍ट होने की जरा भी परवाह नहीं की। उसने जलते ड्राइवर के शरीर पर अबाया (बुर्के) डाल दिया और फिर उसे अस्‍पताल पहुंचाया। गल्‍फ न्‍यूज के मुताबिक बीते 19 सितंबर को रास अल खैमाह में शहीद रोड पर दो ट्रकों की भिडंत के बाद उसमें आग लग गई।

बीच सड़क पर जिंदा जल रहा था भारतीय ड्राइवर, दुबई की इस महिला ने बचाई जान

दोनों ड्राइवर इस आग में बुरी तरह झुलस रहे थे और खुद को बचाने के लिए वो ट्रक से बाहर कूद गए। कुमैती इपनी एक दोस्‍त से अस्‍पताल में मिलकर वापस लौट रही थीं। उन्‍होंने सड़क पर दोनों ड्राइवरों को जिंदा जलते देखा। कुमैती फौरन कार से निकलीं और ड्राइवर पर बुर्का डालकर आग बुझाया। कुमैती ने बताया कि 'मेरे पास आग बुझाने के लिए कुछ भी नहीं था।' कुमैती के मुताबिक जब वो आग बुझा रही थीं तो ड्राइवर ने बोला 'मैं मर रहा हूं, मैं मरने से डराता हूं'। कुमैती ने बताया कि उन्‍होंने पल भर के लिए भी नहीं सोचा कि ट्रक में ब्‍लास्‍ट हो सकता है या फिर उनके भी कपड़ों में आग लग सकती है। उन्‍होंने कहा कि उनका मकसद उस वक्‍त केवल जान बचाना था।

शारजाह की एक कंपनी में काम करती हैं कुमैती

मैंने उससे कहा कि आप चिंता मत करो जल्द ही यहां रेस्क्यू टीम पहुंच जाएगी और आप बच जाओगे। कुमैती शारजाह की एक कंपनी में काम करती हैं। कुछ देर में ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। क्योंकि उसने ही मुझे इतनी ताकत दी कि मैं बिल्कुल सही वक्त पर उस जगह पहुंची और एक शख्स की जान बचाने में कामयाब रही।

किया जाएगा सम्‍मानित

घटना में जिन ट्रकों की टक्कर हुई थी, उन दोनों के ड्राइवर 40 से 50 फीसदी तक झुलस गए हैं। दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। UAE एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वो कुमैती की इस बहादुरी के लिए उसे सम्मानित करेगी। अबु धाबी की इंडियन एम्बेसी ने भी जवाहेरी को सम्मानित करने का एलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+