'आखिर मछली के पेट में सेक्स टॉय क्या कर रहा'? फिसिंग से लौटे दो लोग घर पर हो गए शर्मिंदा

नई दिल्ली: प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए चिंता का बिषय बना हुआ है। एक ओर फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल नदियों को गंदा कर रहे, तो बाकी बची हुई कसर इंसान उसमें कूड़ा डालकर पूरी कर दे रहे हैं। अब अमेरिका के इंडियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मछली के पेट से बहुत ही अजीब चीज मिली। (तस्वीरें- रिचर्ड केसर के फेसबुक पेज से साभार)

पेट निकला था ज्यादा बाहर

पेट निकला था ज्यादा बाहर

हाल ही में इंडियाना में दो लोग मछली पकड़ने गए थे। कुछ देर की मशक्कत के बाद उनके हाथ में एक मछली आई। उन्होंने उसको बाहर निकालकर बोट पर रखा, लेकिन उसका पेट बहुत ही अजीब लग रहा था। उनको समझ नहीं आ रहा था कि वो इतना ज्यादा बाहर क्यों निकला हुआ है। उन्होंने ऊपर से टच करके देखा तो वो बहुत ज्यादा हार्ड था।

अंदर निकला सेक्स टॉय

अंदर निकला सेक्स टॉय

वो दोनों उस मछली को लेकर घर आए और उसे पकाने की तैयारी शुरू कर दी। सबसे पहले उन्होंने उसे साफ किया और फिर चाकू से पेट पर चीरा लगाया, ताकि उसके अंदर की गंदगी को निकाला जा सके, लेकिन अंदर मौजूद चीज को देख दोनों के होश उड़ गए। शख्स के मुताबिक मछली के पेट के अंदर सेक्स टॉय था।

फेसबुक पर डाली फोटो

फेसबुक पर डाली फोटो

रिचर्ड केसर के मुताबिक वो अपने दोस्त जॉन हूप के साथ ओहियो नदी में मछली पकड़ने गए थे। वहां पर उनको एक नीली कैटफिश मिली, जिसके पेट के अंदर असामान्य गांठ थी। जब उन्होंने उसे साफ किया तो उसके अंदर सेक्स टॉय मिला। उन्होंने उसकी तस्वीरें लीं और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

शुरू में लगा था अंडा

शुरू में लगा था अंडा

रिचर्ड के मुताबिक शुरू में उनको लगा कि कैटफिश ने कोई बड़ा अंडा या जलीय जीव को खा लिया है, जिस वजह से उसका पेट फूला लग रहा, लेकिन जब उन्होंने पेट दबाया तो उनको पता चला कि उसमें दो ठोस वस्तुएं हैं। उनके मुताबिक ये बहुत ही अजीब बात है कि एक मछली के पेट में सेक्स टॉय मिला।

तीन साल की बेटी भी थी वहां

तीन साल की बेटी भी थी वहां

उन्होंने आगे कहा कि जब सेक्स टॉय मिला तो उनकी तीन साल की बेटी भी वहां पर मौजूद थी। जल्दी से उनकी पत्नी ने उसकी आंखें बंद कर दीं, जबकि वो खुद काफी देर तक उसे देखकर हंसती रहीं। बाद में वो बेटी को दूर ले गईं और उन्होंने सेक्स टॉय को वहां से हटा दिया, लेकिन वो दोनों शर्मिंदो हो गए थे। वहीं लोग सोशल मीडिया पर उनसे यही पूछ रहे कि आखिर मछली के पेट में सेक्स टॉय क्या कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+