Israel: 2 संदिग्ध फलस्तीनियों ने तेज रफ्तार कार से 13 लोगों को कुचला, 1 महिला की मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार

इजराइल में एक संदिग्ध फलस्तीनी शख्स ने सड़क पर तेज रफ्तार में कार चलाकर कम से कम 13 लोगों को कुचल डाला है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा बाकी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना रानाना शहर की है।

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बताया कि दो फिलिस्तीनियों ने एक महिला की हत्या कर दी और कम से कम 12 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस, आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Suspected Car Ramming Attack in Israel

पुलिस ने तेल अवीव के उत्तर में रानाना में हुई घटना को आतंकवादी हमला बताया और कहा कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "चोरी के वाहन में सवार 2 संदिग्ध ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 13 लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि हमले के बाद एक महिला की हालत गंभीर थी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हेब्रोन शहर से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों शख्स कब्जे वाले वेस्ट बैंक के एक शहर हेब्रोन में एक ही परिवार से हैं और उन्होंने अवैध रूप से इजराइल में प्रवेश किया था।

पुलिस ने यह भी बताया कि हमले को अंजाम देने से पहले उसने गाड़ी चुराई थी। केंद्रीय जिला पुलिस प्रमुख एवी बिटन ने रानाना में संवाददाताओं से कहा, "वे एक साथ और समानांतर रूप से दो अलग-अलग स्थानों पर गए, दो कारें लीं और टक्कर मारने की एक सीरीज शुरू की।"

रॉयटर्स ने बताया कि जिम्मेदारी का तत्काल कोई दावा नहीं किया गया था। पुलिस ने पहले कहा था कि कम से कम एक वाहन चोरी हो गया था। इजराइली टीवी ने फुटपाथ पर बिखरी निजी चीज़ें दिखाईं और कहा कि घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

हमास के हमले के 100 दिन पूरे होने के मौके पर रविवार को इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि हमास को खत्म करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। 100 दिनों में गाजा में मृतकों का आंकड़ा 24 हजार पहुंच गया है। इनमें से 9600 बच्चे और 6750 महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+