44 बिलियन डॉलर में बिक गया ट्विटर, एलन मस्क ने ट्वीट कर की पुष्टि
वॉशिंगटन, 26 अप्रैल। टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। ट्विटर ने इस बात की सोमवार को पुष्टि कर दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि डील के अनुसार कंपनी के शेयर धारकों को 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के बदले दिए जाएंगे। इस ऐलान के बाद एलन मस्क ने कहा कि लोकतंत्र को चलाने के लिए फ्री स्पीच उसका आधार है, ट्विटर डिजिटल शहर है जहां मानवता के भविष्य की चर्चा होती है। मैं ट्विटर को पहले से कहीं बेहतर बनाना चाहता हूं, इसमे नए फीचर लाकर, लोगों में भरोसा बढ़ाने के लिए इसके एलगोरिदम को लोगों के सामने रखा जाएगा। ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है, मैं कंपनी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। मस्क ने एक और ट्वीट करके लिखा, कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर रहें क्योंकि इसी का नाम अभिव्यक्ति की आजादी है।
Recommended Video

44 बिलियन डॉलर कैश में डील
बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में कैश में खरीदने का प्रस्ताव कंपनी को दिया था, जिसे कंपनी ने आखिरकार स्वीकार कर लिया और अब ट्विटर पर मालिकाना हक एलन मस्क का हो गया। 16 साल की इस कंपनी को इतिहास की सबसे बड़ी डील के तहत खरीदा गया है। पिछले कई दिनों से फ्री स्पीच को लेकर चल रही बहस के बीच एलन मस्क को ट्विटर खरीदने में आखिर बड़ी सफलता मिली है। कंपनी हर शेयर धारक को एक शेयर के बदले 54.2 डॉलर देगी, जोकि 1 अप्रैल को कंपनी के शेयर के मौजूदा दाम से 38 फीसदी अधिक है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी में एलन मस्क एक बड़े शेयर धारक थे।

अबतक की सबसे बड़ी डील
यह बिजनेस के इतिहास की सबसे बड़ी डील है, जिसे 44 बिलियन डॉलर नगद में पूरा गया है, यानि कंपनी को 100 फीसदी कैश पैसों से खरीदा गया है। इस डील को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मस्क ने पहले ही कहा था कि उन्होंने 25.5 बिलियन डॉलर को पहले ही इसके लिए सुरक्षित रख लिया है, बाकी के 21 बिलियन डॉलर वह इक्विटी फंड के जरिए इकट्ठा करेंगे।

खुलकर कंपनी के खिलाफ बोल रहे थे मस्क
बता दें कि एलन मस्क ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और उनके ट्विटर पर 83 मिलियन फॉलोवर हैं, कंपनी में एलन मस्क के 9 फीसदी शेयर हैं। मार्च माह में मस्क ने ट्विटर की आलोचना शुरू की और कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए। कंपनी के एल्गोरिदम और भेदभावपूर्ण फीड्स की आलोचना की। उन्होंने 14 अप्रैल को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया था, उन्होंने कहा था कि वह कंपनी की पूरी तरह से अभिव्यक्ति की आजादी का मंच बनाएंगे, उस वक्त ही उन्होंने कंपनी को को खरीदने के संकेत दे दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications