Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्विटर ने जार्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि वाले राष्ट्रपति ट्रंप के वीडियो को हटाया, जानिए क्यों?

नई दिल्ली सोशल नेटवर्किंग साइट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तकरार का एक और मामला सामने आया है जब ट्विटर ने कॉपीराइट शिकायत को हवाला देकर राष्ट्रपति ट्रंप के वीडियो को पेज से हटा दिया। यह वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कैंपेन के दौरान पुलिस कस्टडी में मारे गए अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि दी थी।

Trump

वीडियो को ट्रंप के कैंपेन टीम ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। वीडियो को लगभग 7,000 बार रीट्वीट किया गया और रीट्वीट करने वालों में खुद ट्रंप और उनके बेटे भी शामिल थे। ट्विटर ने अपनी सफाई में कहा है कि कॉपीराइट की शिकायत मिलने के बाद ट्विटर ने वीडियो को डिसेएबल्ड किया है। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कैंपेन वीडियो में मृतक जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि दी थी, जिसे गत 3 जून को ट्विटर पर अपलोड किया गया था।

trump

गौरतलब है ट्विटर पर अपलोड किए 3 मिनट 45 सेकंड लंबे वीडियो को हटाए जाने के बाद एक बार ट्विटर और ट्रंप के बीच टकरार फिर सतह पर आ गई है। पिछली बार ट्विटर ट्रंप द्वारा किए गए दो ट्वीट्स पर फैक्ट चेक लगा दिया था। वहीं, इससे पहले ट्विटर ने ट्रंप के उन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ट्रंप का ट्वीट हिंसा को प्रोत्साहित करने वाला बताया था।

trump

हालांकि ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को ब्लॉक नहीं किया था,बल्कि इस पर वॉर्किंग नोटिस लगा दिया था। ट्रंप के इस ट्वीट पर कमेंट या रिट्वीट नहीं किया जा सकता था। दरअसल, ट्रंप ने मिनियोपोलिस में मारे गए जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़की हिंसा को लेकर अपने एक ट्वीट में कहा था कि जब लूट शुरू होती है तो गोलीबारी भी शुरू होती है।

trump

दरअसल, लोग पहले ही पुलिस की बर्बरता और अमेरिका में नस्लवाद को लेकर ट्रंप सरकार के खिलाफ थे और ट्रंप के इस ट्वीट के बाद लोगों का विरोध और बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत शुक्रवार अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर दो ट्वीट किए थे। ट्रम्प के एक ट्वीट को नियमों का उल्लंघन बताते हुए ट्विटर ने उसे हाइड कर दिया है।

trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत शुक्रवार अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर दो ट्वीट किए थे। ट्रम्प के एक ट्वीट को नियमों का उल्लंघन बताते हुए ट्विटर ने उसे हाइड कर दिया है। ट्विटर ने कथित ट्वीट के बारे में सफाई देते हुए लिखा था कि उक्त ट्वीट ने हिंसा को बखान करने के बारे में ट्विटर नियमों का उल्लंघन किया है।

स्नैपचैट ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को प्रमोट नहीं करने का फैसला किया

स्नैपचैट ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को प्रमोट नहीं करने का फैसला किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट ने अमेरिका में हालिया हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणियों के मद्देनजर उनके पोस्ट को प्रमोट नहीं करने का फैसला किया है। स्नैपचैट ने यह फैसला गत 25 मई को अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हुई मौत और अमेरिका में हुए हिंसक प्रदर्शन के संदर्भ में निर्णय किया है।

फेसबुक से ट्रंप के पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है

फेसबुक से ट्रंप के पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है

वहीं, सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक से ट्रंप के पोस्ट के खिलाफ कुछ ऐसी ही कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। फेसबुक के कई कर्मचारियों ने सोमवार के अपना कामकाज बंद कर ट्रंप के पोस्ट पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने इसे लेकर कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आलोचना की।

ट्रम्प के एक ट्वीट को नियमों के उल्लंघन में ट्विटर ने उसे हाइड कर दिया था

ट्रम्प के एक ट्वीट को नियमों के उल्लंघन में ट्विटर ने उसे हाइड कर दिया था

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत शुक्रवार अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर दो ट्वीट किए थे। ट्रम्प के एक ट्वीट को नियमों का उल्लंघन बताते हुए ट्विटर ने उसे हाइड कर दिया है। ट्विटर ने कथित ट्वीट के बारे में सफाई देते हुए लिखा था कि उक्त ट्वीट ने हिंसा को बखान करने के बारे में ट्विटर नियमों का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+