US: अब घर में हो रहा है राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध, छोटी बेटी टिफनी उतरीं प्रदर्शनकारियों के समर्थन में
वॉशिंगटन। अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से अमेरिका में जारी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे देश में तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लोगों को विरोध झेलना पड़ रहा है और अब उनके घर में भी उनके खिलाफ आवाज उठने लगी है। बड़े स्तर पर होने वाले इन विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में अब उनकी छोटी बेटी टिफनी भी उतर आई हैं। टिफनी ने फ्लॉयड की मौत के विरोध में जारी प्रदर्शनों के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया है।
Recommended Video
Geogre Floyd की Death के बाद जनता के समर्थन में Donald Trump की बेटी Tiffany | वनइंडिया हिंदी















Click it and Unblock the Notifications