Elon Musk के खिलाफ केस दर्ज, जानबूझकर Twitter से महिला कर्मचारियों की छंटनी का लगा आरोप

मस्क पर आरोप है कि उन्होंने छंटनी के दौरान बड़े पैमाने पर महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसे लेकर ट्विटर की दो पूर्व महिला स्टाफ ने कंपनी के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

Twitter layoffs

एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। एलन मस्क पर इस छंटनी में भी भेदभाव का आरोप लगाया गया है। ट्विटर के नए बॉस पर आरोप लगा है कि उन्होंने छंटनी के दौरान बड़े पैमाने पर महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इसे लेकर ट्विटर की दो पूर्व महिला कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में मुकदमा भी दायर किया है।

छंटनी में महिलाओं कर्मचारियों को निकालने का आरोप

छंटनी में महिलाओं कर्मचारियों को निकालने का आरोप

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने 4 नवंबर को कंपनी में काम कर रहे 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के दौरान महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया गया। मुकदमे में आरोप लगाया गया गया है कि 57 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को निकाला गया, जबकि इसकी तुलना में आधे से भी कम पुरुषों की छंटनी की गई है।

महिला स्टाफ को टार्गेट करने के लिए हुई छंटनी

महिला स्टाफ को टार्गेट करने के लिए हुई छंटनी

ट्विटर की इन दो पूर्व महिला कमर्चारी का आरोप है कि छंटनी से पहले बड़े पैमाने पर पुरुष कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन छंटनी के बाद बड़े पैमाने पर महिला स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया गया। उनका आरोप है कि यह छंटनी महिलाओं को टार्गेट करने के लिए ही की गई थी। इस छंटनी से महिलाओं को पुरुषों कर्मियों की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचा है क्योंकि उनके पास बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी होती है।

पूर्व महिला कर्मचारियों ने दायर किया मुकदमा

पूर्व महिला कर्मचारियों ने दायर किया मुकदमा

एलन मस्क पर यह मुकदमा ट्विटर की दो पूर्व कर्मचारियों, कैरोलिना बर्नल स्ट्रिफलिंग और विलो रेन टर्कल की ओर से किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, इन दोनों महिलाओं ने हाल ही में अपनी नौकरी खोई है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क पर आरोप है कि छंटनी के दौरान उन महिलाओं को निशाना बनाया गया जो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल करती हैं और ज्यादा काम करने जैसी मांगों का पालन करने में सक्षम नहीं होती हैं।

महिलाओं पर भेदभावपूर्ण टिप्पणी करने का आरोप

महिलाओं पर भेदभावपूर्ण टिप्पणी करने का आरोप

मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मस्क ने पहले भी महिलाओं के बारे में कई बार सार्वजनिक तौर पर भेदभावपूर्ण टिप्पणियां की थीं और अधिक महिलाओं की छंटनी इसी भेदभाव का एक परिणाम है। यह छंटनी पूरे नवंबर महीने में जारी रही। इस दौरान एलन मस्क ने उन सभी कर्मचारियों को निकाल दिया जिन्होंने उसने सवाल पूछे या सार्वजनिक रूप से उनपर टिप्पणी की। बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर से पहले कंपनी में 7,500 से अधिक कर्मचारी थे। ये सभी स्थायी कर्मचारी थे। इसके अलावा मस्क ने बड़े पैमाने पर अस्थाई कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+