एलन मस्क ने रद्द की 44 बिलियन की डील तो ट्विटर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

वॉशिंगटन, 11 जुलाई। टेस्ला के मालिक एलन मस्क और ट्विटर के बीच आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। जिस तरह से एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील को रद्द किया है उसके बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर ने न्यूयॉर्क की सबसे बड़ी लीगल फर्म वैचेल, लिप्टन, रोजेन एंड कैट्ज एलएलपी को हायर किया है, जोकि एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। ट्विटर अगले हफ्ते डेलावेयर में मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी। वहीं एलन मस्क की ओर से लीगल फर्म क्विन इमैनुअल अरक्यूहार्ट और सलिवन कोर्ट में उनका पक्ष रखेगी।

twitter

शनिवार को ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कहा कि ट्विटर बोर्ड इस बात को लेकर संकल्पित है कि डील के तहत जो राशि तय हुई है उसका एलन मस्क भुगतान करें और ट्विटर की डील को पूरा करने के लिए हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमे भरोसा है कि कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला देगी। बता दें कि एलन मस्क 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर की खरीद की डील को रद्द कर दिया है, उन्होंने शनिवार को ट्विटर की टीम को एक पत्र लिखकर इस डील को रद्द किए जाने की जानकारी दी है। मस्क ने इस डील को इसलिए रद्द किया है क्योंकि जिस समझौते के तहत यह डील हुई थी उसकी कई शर्तों का उल्लंघन हुआ है।

एलन मस्क का मानना है कि ट्विटर पर फर्जी और स्पैन अकाउंट की संख्या बहुत अधिक है, यह 5 फीसदी से ज्यादा है। पत्र में कहा गया है कि ट्विटर की ओर से वह जानकारी मुहैया नहीं कराई गई जिसे मस्क ने कंपनी से मांगा था, दो महीने से इन जानकारियों की मांग की जा रही है, लेकिन इसे मुहैया नहीं कराया गया। बता दें कि अप्रैल माह में एलन मस्क ने ट्विटर के शेयर धारकों को प्रति शेयर 54.20 डॉलर देने का ऐलान किया था, जिसके बाद कंपनी की खरीद को कुल 44 बिलियन डॉलर में पूरा करने की बात कही गई थी। लेकिन मई माह में मस्क ने इस डील को रोक दिया था। उन्होंने अपनी टीम को कहा था कि वह इस बात की जांच करे कि क्या ट्विटर में 5 फीसदी से कम ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं या ज्यादा।

जून माह में मस्क ने खुले तौर पर ट्विटर पर आरोप लगाया था कि कंपनी के विलय की शर्तों का उल्लंघन किया गया है, उन्होंने धमकी दी थी कि वह इस डील को खत्म कर सकते हैं क्योंकि कंपनी ने उन्हें जो जानकारी मुहैया करानी थी वह मुहैया नहीं कराई है। मस्क ने आऱोप लगाया था कि ट्विटर लगातार उनके इस अधिकार को छीन रहा है कि वह कंपनी के भीतर की जानकारी को हासिल कर सके। मस्क की मांग थी कि ट्विटर अपनी टेस्टिम प्रक्रिया की जानकार दे जिसके जरिए वह किसी अकाउंट को तय करता है कि यह फर्जी या स्पैम है और किस आधार पर यह तय किया गया है कि ट्विटर पर 5 फीसदी से कम फर्जी अकाउंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+