Twitter: अब SMS सिक्योरिटी Key के लिए चार्ज करेगा ट्विटर, पासवार्ड चोरी होने के बाद भी नहीं हो पाएगा Login
ट्विटर अब एसएमएस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए चार्ज करेगा। ट्विटर सपोर्ट ने बचाया कि 20 मार्च 2023 से सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर अपने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का यूज कर सकेंगे।

Twitter Blue Subscriber: एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्विटर एसएमएस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के लिए चार्ज करना शुरू कर देगा। सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के कम से कम सुरक्षित रूप के इस्तेमाल करने का विशेषाधिकार मिलेगा।
ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट करते हुए बताया है कि 20 मार्च 2023 से केवल ट्विटर ब्लू सदस्य ही अपने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग कर सकेंगे। बाकी यूजर्स को 2FA के लिए ऑथेंटिक ऐप या सिक्योरिटी की (key) का इस्तेमाल करना होगा।
ट्विटर सपोर्ट ने कहा कि वे ट्विटर पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए लोगों के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) की पेशकश की जाती है। सिर्फ पासवर्ड के बजाय 2FA में अब यूजर को एक कोड दर्ज करने या लॉग इन करने के लिए एक सिक्योरिटी की का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आप और केवल आप ही अपने अकाउंट तक पहुंच सकते हैं।
20 मार्च के बाद क्या होता है?
ट्वीटर अब तक 2FA के तीन तरीकों की पेशकश कर चुका है। इसमें टेक्स्ट मेसेज, ऑथेंटिकेशन एप और सिक्योरिटी की शामिल हैं। 2FA लोगों को अपने खातों की सुरक्षा करने की अनुमति देता है, भले ही कोई उनका पासवर्ड चुरा ले। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह किसी भी खाते को 2FA एसएमएस पद्धति में तब तक नामांकन करने की अनुमति नहीं देती जब तक कि वह ट्विटर ब्लू का सदस्य न हो। 20 मार्च के बाद नॉन ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को इस मेथड को यूज करने की परमिशन नहीं देगा और अभी 2FA के लिए नामांकित खातों को डिसेबल कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications