12 साल की उम्र में मां बनी लड़की, टीवी शो पता लगाएगा कौन है बाप

टीवी पर आने वाले शो का गिरता स्तर वाकई चिंता का विषय है। यूक्रेन में टीवी पर एक ऐसा शो दिखाया जा रहा है जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक 12 साल की बच्ची, जोकि हाल ही में मां बनी है, उसके पिता का खुलासा नेशनल टेलीविजन पर किया जाएगा।

कीव। टीवी पर आने वाले शो का गिरता स्तर वाकई चिंता का विषय है। यूक्रेन में टीवी पर एक ऐसा शो दिखाया जा रहा है जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक 12 साल की बच्ची, जोकि हाल ही में मां बनी है, उसके पिता का खुलासा नेशनल टेलीविजन पर किया जाएगा। इसके लिए चैनल ने बकायदा एक सीरीज भी चलाई है जिसमें सवालों-जवाबों के आधार पर बच्ची के पिता का पता लगाया जाएगा। जिन लोगों पर शक गहराएगा, उनका अंत में डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

TV Show

12 साल की कच्ची उम्र में मां बन गई तान्या

12 साल की कच्ची उम्र में मां बन गई तान्या

ये सीरीज यूक्रेन के एक चैनल पर शुरू हो चुकी है और इसके दो एपिसोड टेलीकास्ट भी किए जा चुके हैं। 'इट कंसर्न्स एवरीबडी' नाम से इस शो में एक 12 साल की लड़की को बुलाया गया। यूक्रेन के ल्विव की रहने वाली तान्या केवल 11 साल की उम्र में प्रेगनेंट हो गई। उसे प्रेगनेंसी के दौरान न दर्द हुआ, न ही गर्भ में बच्चे का पता चला। एक दिन अस्पताल में जब वो अपनी मां के साथ थी, तब एक डॉक्टर को उसपर शक हुआ। इसके बार तान्या का सीटी स्कैन कराया गया और वो प्रेगनेंट निकली।

शो पर पूछे गए कई बेहुदे सवाल

शो पर पूछे गए कई बेहुदे सवाल

एक 11 साल की बच्ची के मां बनने की खबर जैसे परिवार पर पहाड़ बनकर टूटी। कुछ ही समय में उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। तान्या को अपने पड़ोसी एंड्री पर शक था लेकिन शो पर एंड्री का डीएनए टेस्ट नेगेटिव निकला। इसके बाद शो पर तान्या से कई बेहुदे सवाल पूछे गए। उनसे पूछा गया कि एंड्री जब घर आया तो उसने क्या किया? क्या उसने तुम्हें धक्का दिया? क्या उसने तुम्हें मारा उस वक्त घर पर कोई नहीं था, है न?

सैतेले पिता और भाइयों पर लगा आरोप

सैतेले पिता और भाइयों पर लगा आरोप

तान्या से जब बच्ची के पिता के बारे में दोबारा पूछा गया तो उसने कहा कि वो परिवार का ही कोई है जिसका नाम वो यहां नहीं ले सकती। इसके बाद शो पर सभी का शक तान्या के सौतेले पिता और भाईयों पर गया। तीनों ने बच्ची के बाप होने के आरोप से इंकार कर दिया। तान्या के सौतेले पिता इवान ने कहा कि अगर वो कसूरवार होते तो यहां शो पर नहीं आते। वहीं भाई वोलोद्या ने कहा कि इस शो के कारण बच्चे स्कूल में उसका मजाक बना रहे हैं।

पैसों की खातिर मां ने तान्या से करवाया शो?

पैसों की खातिर मां ने तान्या से करवाया शो?

तीनों लोगों पर शक गहराने के बाद तीनों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। शो के आखिरी एपिसोड में तान्या के पिता का खुलासा किया जाएगा। इस शो को लेकर यूक्रेन के लोगों में काफी गुस्सा है। कई लोगों ने तो इसके लिए तान्या की मां को जिम्मेदार ठहराया है। कहा जा रहा है कि तान्या की मां एना ने इस शो के लिए चैनल से मोटी रकम ली है। इतना ही नहीं, उन्होंने तान्या पर सवालों का जवाब देने का भी दबाव बनाया।

चैनल के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

चैनल के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

तान्या के साथ कई बार रेप किया गया। वो खेलने-कूदने की उम्र में मां बन गई। ये सब मुश्किलें जैसे कम नहीं थीं कि उस बेचारी बच्ची के जख्म बार-बार टीवी पर पूरी दुनिया के सामने कुरेदे जा रहे हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली वेलेरिया लुत्कोवस्काया ने चैनल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ल्विव पुलिस ने अंडरएज सेक्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं पिता का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक अलग डीएनए टेस्ट के लिए भी कहा है। 11 साल की उम्र में तान्या का रेप करने वाले एंड्री को भी जेल हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+