सौतेली मां के बगल में ही सोया हुआ था तूतनखामेन, मिस्र की रहस्यमयी रानी पर बड़ा खुलासा, तस्वीरों में मिले राज
ब्रिटिश संग्रहालय के मिस्र के पुरातन विभाग के पूर्व क्यूरेटर निकोलस रीव्स ने द गार्जियन को बताया कि, 'अब मैं दिखा सकता हूं कि, उसके सौतेले बेटे अय की तस्वीरों के नीचे खुद तूतनखामेन की तस्वीरों को उकेरा गया है।
काहिरा, सितंबर 26: मिस्र की धरती प्राचीन रहस्यों से भरी पड़ी है, खासकर मिस्र के मकबरों से निकली ममी को लेकर आए दिन नये नये रहस्यों का खुलासा होता रहता है और अब तूतनखामेन से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा हुआ है और पता चला है, कि तूतनखामेन ने असल में हमारी सोच से भी ज्यादा रहस्यों को छिपा रखा है। तूतनखामेन के नये रहस्यों के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि, प्राचीन मिस्र में राजाओं को फिरौन कहा जाता था और तूतनखामेन मिस्र के 18वें राजवंश का अंतिम शासक था और जब पुरातत्वविदों को उसकी ममी मिली थी, तो सोचा गया था, कि वो कोई मामूली इंसान था, लेकिन जब 1922 में किंग्स घाटी की खोज हुई, तो तूतनखामेन के जीवन के जटिल राज बाहर आने लगे।

तूतनखामेन पर बड़े खुलासे
एक ब्रिटिश पुरातत्वविद, जो पिछले कई सालों से मिस्र में रिसर्च कर रहे हैं, उन्होंने अपने रिसर्च के आधार पर दावा किया है कि, लगभग 100 साल पहले 1922 में खोजे गए तूतनखामेन के मकबरे में ऐसे सुराग हैं, जो सदियों पुराने सिद्धांत का समर्थन कर सकते हैं, जिसके मुताबिक मिस्र की रानी नेफर्टिटी अपने सौतेले बेटे तूतनखामेन के मकबरे के पास ही छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि, तूतनखामेन के कक्ष के बगल में ही उसकी सौतेली मां का भी कब्र है। हालांकि, ये सिद्धांत अभी तक साबित नहीं हुआ है, लेकिन इसका समर्थन करने वाले नए सुराग मिले हैं। द गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, मिस्र के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि तूतनखामेन को उसके फिरौन उत्तराधिकारी, अय ने दफनाया था, जो तूतनखामेन के नेफर्टिटी को दफनाने के चित्र पर चित्रित है। बाद की जो तस्वीरें मिली हैं, उन्हें मृतक की पांच इंद्रियों को बहाल करने के लिए ममी के "मुंह खोलने" की रस्म करते हुए दिखाते हैं।

पुरातत्वविद ने क्या कहा?
ब्रिटिश संग्रहालय के मिस्र के पुरातन विभाग के पूर्व क्यूरेटर निकोलस रीव्स ने द गार्जियन को बताया कि, 'अब मैं दिखा सकता हूं कि, उसके सौतेले बेटे अय की तस्वीरों के नीचे खुद तूतनखामेन की तस्वीरों को उकेरा गया है। और यह साबित करता है कि, उस दृश्य में मूल रूप से तूतनखामेन को अपने पूर्ववर्ती, नेफर्टिटी को दफन करते हुए दिखाया गया था, और जाहिर है, तूतनखामुन के मकबरे की उसने सजावट नहीं की होगी।" आपको बता दें कि, रानी नेफर्टिटी अखेनातेन की प्रमुख पत्नी और तूतनखामुन की सौतेली मां थी। उसका दफन मकबरा कभी नहीं मिला है और दुनिया भर के पुरातत्वविद, जो प्राचीन मिस्र की सभ्यता में रुचि रखते हैं, लंबे समय से इसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं। रीव्स ने आगे कहा कि, "अय के तस्वीरों का बारीकी से निरीक्षण करने से पता चलता है कि, तूतनखामेन के पहले के नाम के स्पष्ट निशान मिल गये हैं और अपने मूल संस्करण में, इस दृश्य ने तुतनखामुन को उसके तत्काल पूर्ववर्ती नेफर्टिटी के लिए अंतिम संस्कार अनुष्ठान करते हुए दिखाया है।" यानि, तस्वीरों से पता चलता है, कि तूतनखामेन अपनी सौतेली मां के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था।

18 की उम्र में हुई थी तूतनखामेन की मौत
आपको बता दें कि, 1327 ईसापूर्व में महज 9 साल की उम्र में तूतनखामेन राजा बन गया था, लेकिन वो सिर्फ 9 सालों तक ही राज कर पाया और सिर्फ 18 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। पुरातत्वविदों के मुताबिक, तूतनखामेन ने 1337 से 1328 ईसापूर्व तक राज किया था। हालांकि, तूतनखामेन की मौत कैसे हुई, ये वैज्ञानिकों के लिए आज भी एक राज है, वहीं तूतनखामेन की मौत के करीब तीन हजार साल के बाद साल 1922 में उसकी ब्रिटिश पुरातत्वविद हॉवर्ड ने उसकी मकबरे की खोज की थी और उसका मकबरा आश्चर्यों से भरा हुआ था। वैज्ञानिकों को उसके मकबरे से खजाना भी प्राप्त हुआ था। पुरातत्वविदों को तूतनखामेन के मकबरे से उसकी ममी के साथ अलग अलग 500 से ज्यादा चीजें प्राप्त हुईं थी, जिनमें सोने का एक खजाना भी शामिल था।

तूतनखामेन के कब्र से क्या क्या मिला था?
वैज्ञानिकों को तूतनखामेन के कब्र से सोने के खजाने के अलावा कई और चीजें मिली थीं और आपको जानकार हैरानी होगी, कि तूतनखामेन के मकबरे की पूरी खुदाई में पुरातत्वविदों को 6 साल लगे थे। तूतनखामेन के मकबरे से पुरातत्वविदों को उसका सिंहासन, फर्नीचर, रथ और कई हथियार भी मिले थे। वहीं, सोने के खजाने से भरे पांच कमरे भी मिले थे। वहीं, मकबरे के जिस कमरे में तूतनखामेन की ममी मिली थी, उसकी ईंट सोने से ढकी हुई थी और तीन टुकड़ों वाले ताबूत में उसका शव रखा गया था। तूतनखामेन की ममी का सबसे अंदर वाला हिस्सा शुद्ध सोने से बना हुआ था और बाहरी हिस्सा लाल रंग के पत्थर से बनाया गया था। वहीं, सोने वाले अंदर के हिस्से का वजन 110 किलो था।

तस्वीरों से सजे थे तूतनखामेन का मकबरा
तूतनखामेन के मकबरे के अंदर पांच अलग अलग कमरे थे और सभी कमरों को अलग अलग तरह की रहस्यमयी तस्वीरों से सजाया गया था और उन्हीं तस्वीरों पर रिसर्च आज भी चल रहा है। ये तस्वीर बेमतलब के नहीं हैं, बल्कि उन तस्वीरों से तूतनखामेन के वंश का भी पता चलता है। इन्हीं चित्रों के आधार पर ब्रिटिश वैज्ञानिक ने नई खोज की है और बताया है, कि तूतनखामेन के मकबरे के बगल में ही उसकी सौतेली मां का भी कब्र है। आपको बता दें कि, तूतनखामेन के मकबरे की खोज के लिए ब्रिटेन के लॉर्ड कर्नारवन ने पैसे दिए थे, लेकिन तूतनखामेन के मकबरे की खोज के सिर्फ एक साल बाद ही उनकी मौत हो गई थी और कई लोगों ने कहा था, कि उन्होंने सोए हुए राजा का जगाया है, इसीलिए उनकी मौत हो गई।

रानी का मकबरा और भी विशाल?
वैज्ञानिक रीव्स ने कहा कि, उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है, कि तूतनखामेन के मकबरे से कई गुना ज्यादा बड़ा मकबरा रानी नेफर्टिटी के लिए है और असल में तूतनखामेन का मकबरा नेफर्टिटी के मकबरे का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, नेफर्टिटी के लिए पहले ही मकबरा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि, "इसे सरासर कल्पना के रूप में लिखना बहुत आसान है, लेकिन मैंने पाया है कि, दफन कक्ष में दीवार की सजावट बदल दी गई है और तूतनखामेन के मकबरे के अजीब आकार के कारण हम हमेशा हैरान रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह बहुत छोटा है, और वह नहीं जिसकी हम किसी राजा से अपेक्षा करते हैं।" पुरातत्वविद 2007 से रानी की खोज के लिए आनुवंशिक परीक्षण कर रहे हैं और अब तक 16 शाही ममी का परीक्षण कर चुके हैं। जबकि उनकी पहचान तूतनखामेन के दादा-दादी, उनके माता-पिता और उनकी पत्नी के रूप में हुई है, लेकिन, उनकी सौतेली माँ का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है और उसकी तलाश अभी भी जारी है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications