Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही, मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार

Turkey earthquake death: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस क्षेत्र में 1970 के बाद अब तक केवल तीन भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.0 से ऊपर दर्ज किए गए हैं। यह भूकंप इस सदी का छठा सबसे घातक भूकंप बताया जा रहा है।

Turkey-Syria earthquake 50,000

File Image: PTI

तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद अब तक मरने वालों की संख्या 50,000 के पार कर गई है। सिर्फ तुर्की में 43 हजार से अधिक शव मिल चुके हैं। तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि देश में अब तक कुल 43,556 शव मिल चुके हैं। सोयलू का यह बयान 11 राज्यों में चल रहे बचाव राहत कार्यों के बीच आया है। आपको बता दें कि इस भूकंप ने तुर्की के कई शहरों के तबाह कर दिया है। इस आपदा में जिंदा बचे हुए कई लोग बेघर हो गए हैं।

लगभग 8,000 आफ्टरशॉक्स आए

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने राज्य प्रसारक टीआरटी हैबर को बताया कि 6 फरवरी को हुए पहले भूकंप के बाद से अब तक लगभग 8,000 आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस भूकंप में 6 लाख से भी अधिक अपार्टमेंट और 150,000 के करीब कॉमर्सियल बिल्डिंग्स को कम से कम मध्यम क्षति हुई है। आपको बता दें कि तुर्की के दक्षिणी प्रांत हटे और उत्तरी सीरिया में एक बार फिर से भूकंप आया था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 300 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे।

6 फरवरी को आया भूकंप

आपको बता दें कि तुर्की में भूकंप का पहला झटका 6 फरवरी की सुबह 4.17 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था। लोग इससे संभल पाते कि कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी।

एक के बाद एक झटकों ने मचाई तबाही

भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं थमा। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी। शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया। बताया जा रहा है कि इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई। इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया।

सदी का छठा सबसे घातक भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस क्षेत्र में 1970 के बाद अब तक केवल तीन भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.0 से ऊपर दर्ज किए गए हैं। यह भूकंप इस सदी का छठा सबसे घातक भूकंप बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+