Turkey Earthquake में प्रेमी को खोया, भावुक प्रेमिका बोलीं- वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार को स्वर्ग भेज रही हूं
तुर्की में भूकंप के कारण 40 हजार से अधिक मौतों के बीच प्रेम के इजहार को समर्पित वेलेंटाइन डे भी गुजर गया। भूकंप लाइफ में कभी न भरा जा सकने वाला खालीपन और टीस दे गया। प्रेमिका ने प्रेमी को स्वर्ग भेजने की भावुक बात कही।

Turkey Earthquake की त्रासदी से जीवन में कभी न भरा जा सकने वाला शून्य पैदा हुआ है। 40 हजार से अधिक लोगों की मौत के बाद भी मलबों के नीचे जिंदगी की तलाश हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने के बीच प्रेम के इजहार को समर्पित दिन वेलेंटाइन डे भी बीत गया। एक भावुक प्रेमिका ने भूकंप में खोए प्रेमी की याद में 14 फरवरी को कहा- Valentine's Day के दिन प्रेमी को स्वर्ग भेज रही हूं।
तुर्की में भूकंप के बाद कई दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। Arsuz शहर की ये कहानी Esvam Antakya के बारे में है। वेलैंटाइन डे के मौके पर अपने प्रेमी के साथ इस डिनर की योजना बनाने वाली प्रेमिका एस्वम ने कहा, 6 फरवरी के भूकंप के झटकों ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को उसे प्रेमी की याद आई क्योंकि एस्वम का बॉयफ्रेंड हमेशा के लिए उससे अलग हो गया। 6 फरवरी को आए भूकंप में उसके प्रेमी की मौत हो गई।
28 वर्षीय एस्वम रूकेन एक संगीत शिक्षक हैं। इस्केंडरन के अरसुज में स्थित म्यूजिक स्कूल की टीचर ने 6 फरवरी को अपने प्रेमी को खोया। भारी मन और आंखों में आंसू लिए एस्वम ने कहा, "मुझे प्यार करने के लिए, मेरे साथ अपने आखिरी दिन बिताने के लिए , आपके द्वारा दिए गए मूल्य के लिए। हर चीज के लिए। धन्यवाद। मुझे अंत तक आशीर्वाद दें। अगर मैं दुनिया में वापस आती हूं, तो मैं आपसे फिर से मिलना चाहूंगी।"
एस्वम की कहानी के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल दहलाने वाली पंक्तियां शेयर कीं। रिपोर्ट के मुताबिक एस्वम का बॉयफ्रेंड मेटेम एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। दोनों बहुत लंबे समय तक साथ रहे। बकौल एस्वम उनका बॉयफ्रेंड बहुत नेक दिल इंसान था। उन्होंने बताया, इस वैलेंटाइन डे के लिए उन्होंने वादा किया था कि उपहार के रूप में कुछ भी नहीं खरीदेंगे, दोनों का एक साथ रहना ही सबसे बड़ा उपहार होगा।
रोते हुए ईस्वम ने एएनआई को बताती हैं कि "हमने वेलेंटाइन डे पर हमारे लिए कुछ भी नहीं खरीदने का फैसला किया। सबसे बड़ा उपहार एक-दूसरे की उपस्थिति थी। हम रात के खाने पर जाते थे, शराब पीते थे। मेरे पास न तो मेरे अवशेष हैं और न ही मेरा दिल। मेरा दिल दुखता है- असहनीय पीड़ा होती है।
आंखों में आंसू भरे एस्वम को देखकर और वेलैंटाइन डे के दिन उनकी किसी चट्टान तक का सीना पिघल सकता है। उन्होंने कहा, "हैप्पी वैलेंटाइन डे मेटेम, मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने आपके साथ अपने सबसे अच्छे दिन बिताए। मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको जानकर अच्छा लगा... कृपया इंतजार करें। हम एक दिन मिलेंगे। जो कुछ भी अधूरा रह गया है उसे हम मिलकर पूरा करेंगे।"
बता दें कि तुर्की के इस्केंडरुन, गजियांटेप और आस-पास के इलाकों में भूकंप के कई बार झटके महसूस किए गए। एस्वम और उसके परिवार सहित लोग डर में जी रहे हैं। एस्वम ने कहा, "अंटाक्य में पहले भूकंप आया था। उसकी (मेटेम) मां घर पर बहुत डरी हुई थी। उसने हमेशा कहा कि मुझे उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।"
Recommended Video
गौरतलब है कि तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 40,000 से अधिक लोग मारे गए। तुर्की और सीरिया में फ़िलहाल खोज और बचाव अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications