'जाको राखे साइयां मार सके न कोई': तुर्की में कोई पेशाब तो कोई गाने सुनकर रहा जिंदा, पढ़िए 4 साहसिक किस्से

तुर्की और सीरिया में आए भूंकप से अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा टीमों की तरफ से लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।

turkey

तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप के चलते अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जैसे-जैसे रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान कई लोगों को जिंदा भी मलबे से निकाला जा रहा है। जिनके अब तक के जिंदा रहने के किस्से सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें- तुर्की में कहर के बाद अब गुजरात में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

17 वर्षीय लड़के ने पेशाब पीकर बचाई जान

17 वर्षीय लड़के ने पेशाब पीकर बचाई जान

भूकंप के चलते एक 17 वर्षीय लड़का भी मलबे में दब गया था। जिसे 4 दिनों बाद रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान वह पेशाब पीकर जिंदा रहा। रेस्क्यू के बाद अदनान मुहम्मीत ने बताया कि मलबे में दबे होने की वजह से जब कुछ नहीं मिला तो जिंदा रहने के लिए खुद का पेशाब पीना पड़ा और फूल खाना पड़ा। क्योंकि पानी नहीं पीने की वजह से गला सूखने लगा था।

Recommended Video

    Turkey Earthquake: तुर्की भूकंप की चमत्कारी तस्वीरें, मौत को मात देने वाली 5 कहानी | वनइंडिया हिंदी
    बिना खाना और पानी के 5 दिन जिंदा रहे बच्चे

    बिना खाना और पानी के 5 दिन जिंदा रहे बच्चे

    तुर्किये में भूकंप से 10 शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इनमें से एक कहरामनमारस शहर है। जानकारी के मुताबिक एक इमारत के गिरने की वजह से शनिवार को दो बच्चे भी दब गए थे। जिनका रेस्क्यू सफलता पूर्वक कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बच्चों की आयु करीब 10-11 वर्ष की है। 5 दिनों तक दोनों बिना कुछ खाए पिए जिंदा रहे। हालांकि बाहर निकालने के बाद दोनों को अस्पताल भेज दिया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ्य हैं।

    पॉप सॉन्ग सुनकर खुद को रखा जिंदा

    पॉप सॉन्ग सुनकर खुद को रखा जिंदा

    इसकेंदेरून शहर में दो बहनें भी सुरक्षित निकाल ली गईं है। जानकारी के मुताबिक दोनों माता-पिता के साथ सो रही थीं। तभी भूकंप आ गया और उनके परिवार के सभी लोग दबकर मर गए। वहीं, दोनों बहनें भी अंदर फंस गईं और दोनों बाहर आने के लिए रेस्क्यू का इंतजार करती रहीं। इस दौरान दोनों ने पॉप सॉन्ग सुनकर खुद को जिंदा रखा। दोनों बहनों ने एक दूसरे साथ दिया। शनिवार को दोनों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि दोनों के लिए इलाज के लिए अस्पताल भी भेज दिया गया है।

    मलबे के नीचे गूंजी किलकारी

    मलबे के नीचे गूंजी किलकारी

    सीरिया के अलेप्पो शहर से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां मलबे के ढेर के नीचे किलकारी गूंजी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां पर एक मां ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जरूरी स्वस्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि बच्चे को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। जानकारी मुताबिक रेस्क्यू टीम को बच्चे के रोने की अवाज आई। इस पर टीम ने उसी दिशा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया और बच्चे को बचा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+