Turkey Earthquake: पिता ने छोड़ दी अपनी सांस, बच्चे को बचाने के लिए साथ और हाथ नहीं छोड़ा, VIDEO देख सहमे लोग
इस त्रासदी में अब तक 38 हजार से अधिक लोग घायल हैं। तुर्की में आए भूकंप का असर सीरिया तक पड़ा है और सीरिया के कई इलाकों में मकानों के गिरने की खबर है।
Turkey Earthquake: तुर्की में सोमवार को आए भयानक भूकंप ने लोगों के जीवन को तहस-नहस कर दिया है। अब तक लगभग 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,000 इमारतें जमीदोंज हो गई हैं जिनके नीचे अभी हजारों लोग दफन हैं। जैसे-जैसे मलबों को निकाला जा रहा है लोगों के शव मिल रहे हैं। साथ ही कई की सांसें भी चल रही हैं। लोगों के संघर्ष की अनेक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भीषण त्रासदी में पिता ने अपनी सांसें छोड़ दीं, लेकिन अपने बच्चों को बचाने के लिए उसका साथ और हाथ नहीं छोड़ा। पिता की जान चली गई, पर बच्चा बच गया।

55,000 बचाव कर्मी क्षेत्र में काम कर रहे
इस त्रासदी में अब तक 38 हजार से अधिक लोग घायल हैं। तुर्की में आए भूकंप का असर सीरिया तक पड़ा है और सीरिया के कई इलाकों में मकानों के गिरने की खबर है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी की ओर से कहा गया है कि तुर्की में लगभग 55,000 बचाव कर्मी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
देश के स्वास्थ्य मंत्री कोका ने कहा कि पर्याप्त संख्या में टीमें आपदा क्षेत्रों में काम कर रही हैं और उनकी खोज और बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि कई दक्षिणी प्रांतों में भूकंप आने के बाद देश में 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

मां की मौत मलबे में दबकर हो गयी थी
वहीं, इससे पहले मलबे से एक नवजात बच्चे को भूकंप के 30 घंटे के बाद सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया था। जानकारी के मुताबिक, ये घटना उत्तर-पश्चिम सीरिया के जिंदयारिस शहर की थी। यह शहर तुर्की की सीमा के करीब इदलिब प्रांत में है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनाशकारी भूकंप के दौरान ही नवजात बच्चे की मां की मौत मलबे में दबकर हो गयी थी।

आपदा के तुरंत बाद प्रसव पीड़ा शुरू
इसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के एक रिश्तेदार ने एएफपी को बताया कि आपदा के तुरंत बाद उसकी मां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और मरने से पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता, चार भाई-बहन और एक चाची की भी आपदा में मौत हो गई।
Recommended Video


गर्भनाल को काटकर बाहर निकाला
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति धूल से सनी एक नवजात बच्चे को मलबे से निकालकर बाहर ले जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची अपने परिवार की एकमात्र सदस्य है जो कि इस हादसे में जिंदा बच गई है। बच्ची के चाचा खलील अल-सुवादी ने कहा कि इमारत के गिरने की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'खुदाई के दौरान हमें एक आवाज सुनाई दी। जब हमने धूल साफ की तो बच्ची को जुड़ी हुई गर्भनाल के साथ पाया।
यह भी पढ़ें- 'झूमे जो पठान' गाने पर जर्मनी ने भीषण ठंड में किया शानदार डांस, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल, SRK ने किया रिएक्ट












Click it and Unblock the Notifications