'झूमे जो पठान' गाने पर जर्मनी ने भीषण ठंड में किया शानदार डांस, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल, SRK ने किया रिएक्ट
शाहरुख खान के फैन अकाउंट @srk1000faces ने वीडियो शेयर किया है। वडियो में जर्मनी के लोगों के एक ग्रुप को कड़ाके की ठंड में झूमते हुए दिखाया जा रहा है। सभी लोग पठान के हिट सॉन्ग 'झूम जो पठान' गाने पर थिरक रहे हैं।
Jhoome Jo Pathaan Dance video viral: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर हिट फिल्म पठान ने लोगों का दिल जीत लिया है। पठान ने आमिर खान की दंगल को भी पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि लोग इसके जोशीले गानों पर थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं। इस बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो जर्मनी का है। जर्मनी में शाहरुख खान के प्रशंसकों ने 'झूमे जो पठान' गाने पर भीषण ठंड में जबरदस्त डांस किया है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने शाहरुख खान का भी ध्यान खींचा है। एसआरके ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है।

झूमे जो पठान पर थिरके
शाहरुख खान के फैन अकाउंट @srk1000faces ने वीडियो शेयर किया है। वडियो में जर्मनी के लोगों के एक ग्रुप को कड़ाके की ठंड में झूमते हुए दिखाया जा रहा है। सभी लोग पठान के हिट सॉन्ग 'झूम जो पठान' गाने पर थिरक रहे हैं।

वीडियो तेजी से वायरल
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि @iamsrk जर्मनी भी माइनस डिग्री तापमान में आपके साथ डांस कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप फिर कभी आएंगे। यह वीडियो दो दिन पहले शेयर किया गया था। जो काफी वायरल हो गया है।

किंग खान ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने के बाद से इसे 600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। वीडियो पर किंग खान समेत कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बड़े प्यार से लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

'ठंड में डांस करने के लिए शुक्रिया'
शाहरुख खान ने लिखा कि ओह हां, जर्मनी...ठंड में डांस करने के लिए शुक्रिया!!" एक यूजर ने कमेंट किया कि "क्या तालमेल है! शाबाश दोस्तों।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि "मुझे सर्दी, खांसी और बुखार है, लेकिन इस वीडियो को देखकर मेरा दिन बन गया।
Recommended Video


सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
बता दें कि पठान ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पठान ने दुनिया भर में 729 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म जासूसी के आधार पर बनी है। लोग इस मूवी को लेकर अपनी समीक्षा शेयर कर रहे हैं। अपने पसंदीदा दृश्यों के बारे में बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पक्षियों को कटोरी से खाना खिला रहा मासूम बच्चा, दोनों के बीच प्यार जीत रहा लोगों का दिल, VIDEO Viral












Click it and Unblock the Notifications