पहली बार दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल हुए ट्रंप, आखिर ऐसा क्या हुआ कि झूम उठे कंपनी के शेयर्स?
25 मार्च का दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के लिए बहुद बुरा साबित होने वाला था लेकिन इसका उल्टा हुआ। सोमवार का दिन डोनाल्ड ट्रंप को एक सुखद उपलब्धि के लिए जीवन भर याद रहेगा। जी हां... डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में जगह बना ली है।
न्यूयॉर्क धोखाधड़ी मामले में डोनाल्ड ट्रंप को 25 मार्च तक करीब 454 मिलियन डॉलर चुकाने थे। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनकी संपत्ति जब्त हो जाती लेकिन कोर्ट ने इस मामले में उन्हें राहत दे दी। ट्रंप ने अदालत से इस रकम पर तत्काल रोक लगाने की अपील की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

अब यदि डोनाल्ड ट्रंप 10 दिनों के अंदर 17.5 करोड़ डॉलर जमा कर देते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त होने से बच जाएगी। पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप पर ये जुर्माना लगाया गया था। न्यूयॉर्क के एक जज ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी करार देते हुए उन पर ये जुर्माना लगाया था। दरअसल ट्रंप खुद को अमीर दिखाकर बैंकों से बेहतर शर्तों पर लोन हासिल कर रहे थे। इसके लिए वे बैंकों को फर्जी वित्तीय विवरण दिखाते थे।
जिस वक्त अदालत ये उन्हें राहत मिल रही थी ठीक उसी वक्त उनकी सोशल मीडिया कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ने 29 महीने लंबी विलय प्रक्रिया पूरी कर ली। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ने शेल कंपनी डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन जिसे DWAC के नाम से जाना जाता है, का अधिग्रहण कर लिया है।
इसका अर्थ है कि कागज पर अरबों डॉलर के शेयर अब आधिकारिक तौर पर ट्रंप के हैं। ट्रम्प के पास ट्रम्प मीडिया के लगभग 80 मिलियन शेयर या लगभग 58% शेयर हैं, जो उनकी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल का संचालन करता है।
ट्रंप के साथ इस कंपनी की डील के बाद DWAC के शेयर आसमान छूने लगे। महज एक दिन में कंपनी के शेयर में 35 फीसदी की बढोतरी हुई। इस डील के बाद शैल कंपनी के शेयर बढ़ने ट्रंप की कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर से अधिक बढ़कर लगभग 6.5 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जीवन में पहली बार ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 500 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी संपत्ति इतनी अधिक रहेगी या नहीं। फिलहाल ट्रंप को छह महीने के लिए अपने DWAC शेयर बेचने से रोक दिया गया है। ऐसे में कंपनी के शेयर गिरने पर ट्रंप की संपत्ति पर असर पड़ सकता है।
-
Iran Vs America War: 'अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर', यूरोपीए देशों पर भड़के ट्रंप, कहा - याद रखेंगे -
Benjamin Netanyahu: जिंदा हैं नेतन्याहू, PC में गरजे, कहा- 'ईरान की मिसाइल ताकत खत्म' -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications