पूरी फौज के साथ ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की, किस-किस देश के राष्ट्राध्यक्ष रहेंगे, फिर होगा तूतू-मैंमैं?
Donald Trump Zelensky meeting: अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद आज सबकी निगाहें ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस मीटिंग पर टिकी हैं। लेकिन इस बार हालात पहले से अलग हैं, जेलेंस्की अकेले नहीं, बल्कि यूरोप के सात बड़े नेताओं के साथ वाशिंगटन पहुंचे हैं।
यह मुलाकात सिर्फ यूक्रेन युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय शक्ति संतुलन का भी अहम हिस्सा बन चुकी है।इस मुलाक़ात को लेकर पूरी दुनिया की नज़रें वाइट हाउस पर टिकी हैं, क्योंकि यही बैठक आगे शांति वार्ता की दिशा तय कर सकती है।

बैठक के दौरान कौन-कौन रहेगा मौजूद
बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ यूरोप के सात शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। ये सभी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं। सूची इस प्रकार है -
- उर्सुला वॉन डेर लेयेन - यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
- मार्क रूटे - नाटो महासचिव
- इमैनुएल मैक्रों - फ्रांस के राष्ट्रपति
- फ्रेडरिक मर्ज - जर्मनी के चांसलर
- कीर स्टार्मर - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
- अलेक्जेंडर स्टब - फिनलैंड के प्रधानमंत्री
- जॉर्जिया मेलोनी - इटली की प्रधानमंत्री
क्या है बातचीत का एजेंडा?
- ट्रंप-जेलेंस्की-पुतिन के बीच 22 अगस्त को होने वाली प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता की रूपरेखा तैयार करना।
- रूस के साथ शांति समझौते में यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी पर चर्चा।
- त्रिपक्षीय वार्ता में यूरोप को भी चौथे पक्ष के रूप में शामिल करने की मांग।
यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है- ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 1994 में भी यूक्रेन को तथाकथित 'सुरक्षा गारंटी' दी गई थी, लेकिन उनका कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने दो टूक कहा कि क्रीमिया कभी छोड़ा नहीं जाना चाहिए था, जैसे 2022 के बाद यूक्रेनियों ने कीव, ओडेसा या खारकीव को नहीं छोड़ा। ज़ेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि यूक्रेनी अपने देश और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और आज उनके सैनिक डोनेट्स्क और सुमी मोर्चों पर सफलता हासिल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Alaska Melania Trump Letter to Putin: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पुतिन को दिया लेटर, क्या लिखा था?
पिछली बैठक में ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई 'लाइव बहस
बैठक की शुरुआत में माहौल सामान्य था, लेकिन जैसे-जैसे एजेंडे पर चर्चा आगे बढ़ी, टकराव खुलकर सामने आ गया। अमेरिका की ओर से ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने दबाव डाला कि यूक्रेन रूस के साथ शांति समझौते के लिए कुछ क्षेत्रों पर समझौता करे और साथ ही खनिज संसाधनों को लेकर डील पर हस्ताक्षर करे। जेलेंस्की ने इसे यूक्रेन की संप्रभुता के खिलाफ बताते हुए सख्त विरोध जताया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बातचीत बीच में ही रुक गई और जेलेंस्की Oval Office से बिना किसी समझौते के उठकर बाहर चले गए। बैठक लाइव टेलीविजन पर भी प्रसारित हो रही थी, इसलिए दोनों नेताओं की तीखी बहस पूरी दुनिया ने देखी।
ये भी पढ़ें अमेरिका पहुंचे Zelensky, ट्रंप संग अहम बैठक से पहले रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications