Alaska Melania Trump Letter to Putin: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पुतिन को दिया लेटर, क्या लिखा था?
Alaska Melania Trump Letter to Putin: अलास्का में आयोजित शिखर बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक पत्र सौंपा, जिसमें बच्चों की दुर्दशा को प्रमुखता दी गई। यह पत्र अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (US First Lady Melania Trump) द्वारा लिखा गया था और इसमें यूक्रेन और रूस में युद्ध के कारण बच्चों की अपहरण की घटनाओं का जिक्र किया गया।
बच्चों पर होने वाले अत्याचारों और उनके अधिकारों के उल्लंघन की जानकारी देने के मकसद से यह पत्र ट्रंप ने सीधे पुतिन को दिया। यह पहल बच्चों के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय ध्यान में लाने और युद्ध पीड़ितों के लिए संवेदनशील संदेश देने के रूप में देखी जा रही है।

यूक्रेन और रूस के युद्ध में अपहरण हुए बच्चों का जिक्र
पत्र में यूक्रेन और रूस में युद्ध के कारण बच्चों के अपहरण और उनके हालात का जिक्र था। बैठक लगभग तीन घंटे चली, लेकिन इसमें यूक्रेन युद्ध में संघर्षविराम का कोई समझौता नहीं हुआ। मेलानिया ट्रंप इस यात्रा में शामिल नहीं थीं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने पहले ही बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन और युद्ध पीड़ित बच्चों की दुर्दशा पर चिंता जताई है।
ये भी पढ़ें Trump-Putin Meeting: कभी रूस का हिस्सा था अलास्का, फिर $72 लाख में क्यों अमेरिका को बेचना पड़ा?
तीन घंटे चली दोनों नेताओं के बीच बैठक
अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित बैठक लगभग तीन घंटे चली। ट्रंप वॉशिंगटन से, जबकि पुतिन मॉस्को से अलास्का पहुंचे। दुनियाभर की निगाहें इस बैठक पर टिकी थीं, खासकर यूक्रेन की, जो शांति की उम्मीद लगाए बैठी थी।
हालांकि, बंद कमरे में हुई बातचीत से यूक्रेन युद्धविराम को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला। पुतिन ने मॉस्को में आगे की बातचीत का प्रस्ताव रखा है, लेकिन शांति स्थापना की दिशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई।
बैठक के दौरान रेड कार्पेट पर हाथ मिलाने के बाद दोनों नेता अपनी प्रतीक्षारत कारों की ओर बढ़े। पुतिन अपनी "ऑरस" लिमोज़ीन में आए, जबकि ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति "द बीस्ट" लिमोज़ीन में सवार हुए। पुतिन के चेहरे पर मुस्कान और ट्रंप का भीड़ की ओर हाथ हिलाना देखा गया।
ये भी पढ़ें भारत पर अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ होंगे खत्म? Alaska में Putin के साथ बैठक के बाद Trump ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications