ट्रंप ने बेटी इवांका और पोम्पियो को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बताया- ब्यूटीफुल कपल

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। यह पहली बार है कि, किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया का दौरा किया है। ट्रंप के इस दौरे में उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और बेटी इवांका भी साथ में हैं। रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरे पर माइक पोम्पियो और बेटी इवांका को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने दोनों को एक साथ मंच पर देख एक सुंदर कपल बता दिया। ट्रंप ने इवांका को ब्यूटी और पोम्पियो को बीस्ट बताया है।

Trump referred to his daughter Ivanka and Secretary of State Mike Pompeo as beauty and the beast

प्लेन में चढ़ने से ठीक पहले ट्रंप एक विदाई संबोधन दे रहे थे। इस दौरान माइक पोम्पिओ और इवांका ट्रंप पोडियम पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को एक सुंदर जोड़ा ब्यूटी और बीस्ट बताया है। ट्रंप के साथ विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के अलावा वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन, बेटी इवांका और उनके दामाद और सलाहकार जेरेड कुशनर भी साउथ कोरिया ट्रिप में उनके साथ हैं। इवांका ट्रंप समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।

इससे पहले ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात की। किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला उत्तर कोरियाई दौरा है। दोनों ने मीडिया कैमरों के सामने एक-दूसरे से मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फोटो सेशन के लिए पोज भी दिए। किम और ट्रंप के बीच यह तीसरी मुलाकात है।

इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान ट्रंप दक्षिण और उत्तर कोरिया को बांटने वाली कंक्रीट की सीमा पर पहुंचे, जहां किम उनका स्वागत करने आए और दोनों ने हाथ मिलाया। फिर दोनों ने साथ में उत्तर कोरियाई क्षेत्र की ओर रुख किया। ट्रंप के उत्तर कोरियाई जमीन पर कदम रखते ही किम ने तालियां बजाई और फिर एक बार दोनों ने हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+