बगदादी को मारने वाले रीयल हीरो का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किया स्वागत
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सोमवार को एक ऐसे असाधारण मेहमान का स्वागत किया जो बेजुबान होने के बाद भी दुनिया में हीरो बन गया है। व्हाइट हाउस में मिलिट्री सर्विस का वह हीरो डॉग राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचा था जिसने आईएसआईएस सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अबु बकर अल-बगदादी को खत्म करने में अहम रोल अदा किया था। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि यूएस मिलिट्री डॉग बेल्जियन मेल्नियॉस कोनैन था।

ऑपरेशन का रीयल हीरो कोनैन
कोनैन की मदद से ही यूएस नेवी सील कमांडो ने बगदादी को ढेर करने में सफलता हासिल की थी।राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया भी थीं। ट्रंप ने कोनैन से मुलाकात के दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा, 'यह कोनैन है और यह शायद अब दुनिया का सबसे मशहूर कुत्ता है।' उनके साथ उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद थे और साथ ही में कोनैन का हैंडलर भी था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के गार्डन में कोनैन से मुलाकात की। उन्होंने इसके बाद कहा, 'कोनैन का स्वागत यहां पर करके हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हमनें कोनैन को सर्टिफिकेट भी दिया है। साथ ही एक अवॉर्ड भी व्हाइट हाउस में दिया जाएगा।' उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने भी कोनैन को बगदादी के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन का रीयल हीरो है। कोनैन इस ऑपरेशन में घायल हो गया था।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications