Trump Kim Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, किम जोंग उन बहुत टैलेंटेड और स्मार्ट इंसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी को तरह परमाणु हथियारों से मुक्त करने का वचन दिया है। वहीं अमेरिका ने किम जोंग से वादा किया है कि वह अपने इस 'पुराने दुश्मन' को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगा।
सिंगापुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी को तरह परमाणु हथियारों से मुक्त करने का वचन दिया है। वहीं अमेरिका ने किम जोंग से वादा किया है कि वह अपने इस 'पुराने दुश्मन' को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगा। दोनों नेताओं ने सिंगापुर के सैंटोसा में हुई एतिहासिक मुलाकात के बाद एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट भी जारी किया। इस ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट से अंदाजा लग जाता है कि ट्रंप और किम के बीच कैसे सारी बातचीत आगे बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे से क्या-क्या वादे किए हैं।

किम को सिक्योरिटी देंगे ट्रंप
इस बयान में नॉर्थ कोरिया की ओर से कहा गया है, 'राष्ट्रपति ट्रंप डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) और इसके चेयरमैन किम जोंग उन को सुरक्षा देंगे ताकि कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्त कराया जा सके।' ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि कोरिया के परमाणु मुक्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो भी मौजूद थे। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों की मानें तो इस समिट से सिर्फ कुछ प्रतीकात्मक नतीजे ही निकले हैं और कुछ भी ठोस हासिल नहीं हो सका है। लेकिन ट्रंप और किम की मीटिंग का एशियाई बाजारों पर देखने को मिला और सिंगापुर समझौते के बाद बाजार में काफी तेजी देखी गई है।

किम एक स्मार्ट व्यक्ति
ट्रंप ने डॉक्यूमेंट साइन करने के बाद कहा, 'उनका और ट्रंप का बॉन्ड काफी खास है।' ट्रंप यह कहना भी नहीं भूले कि नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के रिश्ते अब एक नए मुकाम पर होंगे और पहले से काफी अलग होंगे। ट्रंप ने कहा, 'लोग काफी खुश होने वाले हैं और हम दुनिया की हर खतरनाक समस्या को हल करने वाले हैं।' ट्रंप ने किम के बारे में कहा, 'मुझे अब पता लगा है कि वह काफी टैलेंटेड इंसान हैं और बहुत स्मार्ट हैं। वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं।' लंच के बाद दोनों नेता बगीचे की सैर पर निकले। यहां पर ट्रंप ने कहा, 'जितनी लोगों को उम्मीद नहीं थी यह समिट उससे भी कहीं ज्यादा बेहतर साबित हुई है।'लंच के बाद किम किसी स्टूडेंट की तरह ट्रंप के बगल में ही खड़े थे। किम जोंग ने भी इस मुलाकात को 'शांति के लिए अच्छी पहल' करार दिया।

जल्द खत्म होगा कोरियाई युद्ध
ट्रंप ने इस बात की जानकारी भी दी है कि कोरियाई युद्ध भी जल्द खत्म होगा। 1950-1953 के बीच हुए कोरियाई युद्ध में अमेरिका और नॅार्थ कोरिया अलग-अलग साइड पर थे। आज भी तकनीकी तौर पर दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट में इस बात का जिक्र कहीं नहीं था कि युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों देश क्या करेंगे। न ही इस बात की कोई जानकारी थी कि दोनों पक्ष कैसे एक-दूसरे की जेलों में बंद युद्धबंदियों और जंग के समय गायब हुए लोगों के मुद्दे को हल करेंगे।
-
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications