लगातार गिरती जा रही बाइडेन की लोकप्रियता, सर्वे में बहुत आगे निकले ट्रंप , फिर बन पाएंगे अगले प्रेसीडेंट?

अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस पद के लिए वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों ही रेस में हैं। हाल में हुए सर्वे बता रहे हैं कि 2024 में होने वाले प्रेसीडेंट इलेक्शन में ट्रम्प बाजी मार सकते हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वे के मुताबिक ट्रम्प, बाइडेन से आगे चल रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 47 फीसदी लोग चाहते हैं कि ट्रम्प राष्ट्रपति बनें। वहीं 43 फीसदी लोग बाइडेन को फिर से राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।

trump-ahead-of-biden

यह सर्वे में पहली बार है, जब ट्रम्प ने सीधे तौर पर बाइडन पर बढ़त ली है। इस तरह ट्रम्प ने बाइडन पर चार प्रतिशत की बढ़त ले ली है। सर्वे के मुताबिक जो बाइडन की अप्रूवल रेटिंग अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

केवल 23 फीसदी लोगों ने कहा कि बाइडेन की नीतियों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मददगार साबित है, जबकि 53 फीसदी लोगों का कहना है कि वे राष्ट्रपति की नीतियों से आहत हुए हैं। लगभग आधे उत्तरदाताओं ने कहा कि जब ट्रम्प राष्ट्रपति थे तो उनकी नीतियों से उन्हें मदद मिली थी, और केवल 37 फीसदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की नीतियों ने उन्हें नुकसान पहुंचाया था।

सर्वे के मुताबिक ट्रम्प 6 में से 5 स्विंग स्टेट में आगे चल रहे हैं। ये स्विंग स्टेट्स एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन हैं। 2020 के चुनाव में बाइडेन को इन सभी स्विंग स्टेट में जीत हासिल हुई थी।

52 फीसदी लोगों का कहना है कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है। इस वजह से बाइडेन की लोकप्रियता में कमी आई। लोग उन्हें महंगाई, कोरोना मैनेजमेंट में कमी और ईंधन के महंगे दामों का जिम्मेदार मानते हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि आर्थिक स्थिति को ठीक करने में ट्रम्प की नीतियां सही रहेंगी। अर्थव्यवस्था, आप्रासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भी बाइडेन की तुलना में ट्रम्प बेहतर काम कर सकते हैं।

जाहिर कि इससे जो बाइडन की अगले टर्म के लिए उम्मीदवार बनने की कोशिशों को झटका लग सकता है। डेमोक्रेटिक पार्टी में भी जो बाइडन को दूसरा कार्यकाल देने में मतभेद उभर रहे हैं। हालांकि जो बाइडन कह चुके हैं कि वह अगले साल होने वाले चुनाव में भी उम्मीदवारी पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+