Trump Became Pope: पोप के नाम पर क्या पाप कर बैठे डोनाल्ड ट्रंप? सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
Trump Became Pope: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पोप की ड्रेस में खुद की एक AI-जनरेटेड फोटो साझा की, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। जबकि कुछ यूजर्स ने इस पर जमकर मजे लिए, तो वहीं कुछ लोगों ने उन पर पोप की मौत का मजाक बनाने के आरोप लगाए। बता दें कि पोप का पिछले महीने 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
सोशल मीडिया पर घिरे ट्रंप
ट्रंप के पोस्ट की कई लोगों ने आलोचना की, जिन्होंने इसे आपत्तिजनक पाया। एक यूजर ने लिखा कि, "यह चर्च और खुद भगवान के प्रति अपमानजनक है... वह सचमुच मसीह विरोधी हैं। एक अन्य यूजर ने आपत्ति जताई और इसे पूरी तरह से अपमानजनक बताया। एक और यूजर ने इसको लेकर ट्रंप को स्वयंभु सोच वाला व्यक्ति बताया, जबकि एक और यूजर ने ट्रंप के समर्थकों की उनके कथित अनादर के लिए आलोचना की।

क्या अब पोप बनना चाहते हैं ट्रंप?
हाल ही में एक पत्रकार से बातचीत में, पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में पोप बनने की अपनी इच्छा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, "मैं पोप बनना चाहूंगा। यह मेरी पहली पसंद होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि वे न्यूयॉर्क से एक योग्य कार्डिनल है, लेकिन उन्होंने इस भूमिका के लिए कोई विशेष प्राथमिकता नहीं जताई।
ट्रम्प को पोप बनाने के विचार को साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम का समर्थन मिला। सोशल मीडिया पर ग्राहम ने ट्रम्प के अगले पोप बनने के लिए विचार के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने पोप सम्मेलन और कैथोलिक विश्वासियों से इस अपरंपरागत संभावना पर खुले दिमाग से विचार करने का आग्रह किया।
पोप के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के अन्य नेताओं के साथ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लिया। यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पल था क्योंकि पोप को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए थे। इस मौके पर होने के बावजूद, सोशल मीडिया पर ट्रम्प के इस पोस्ट ने समर्थकों और आलोचकों दोनों के बीच बहस छेड़ दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications