बिहार तक आ रही है चीन की ट्रेन, रास्ता देगा नेपाल!
बीजिंग। चीन की सरकार के पब्लिकेशन ग्लोबल टाइम्स की ओर से दी गई खबर पर अगर यकीन करें तो चीन, भारत के राज्य बिहार तक रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी कर रहा है। चीन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए भारत का पड़ोसी नेपाल मदद करने को तैयार है।
प्रभाव बढाने के लिए चीन की नई कोशिश
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीन पहले ही सड़क के जरिए नेपाल से जुड़ा चुका है और उसने अपने रेल नेटवर्क के जरिए तिब्बत तक अपना प्रभाव बढ़ाने की एक कोशिश की है। अब चीन ने दक्षिण एशियाई देशों से बेहतर जुड़ाव के लिए नया रेल ट्रैक बिछाने की योजना बनाई है।
चीन और नेपाल की बातचीत पूरी
चीन भारत व अन्य पड़ोसी देशों तक सीधा संपर्क बनाने के लिए रेलवे नेटवर्क को बिहार तक लाने की योजना तैयार कर रहा है।ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि इस रेलवे ट्रैक के लिए नेपाल के रासुवगाधी क्षेत्र में क्रॉस बॉर्डर रेलवे लाइन बिछाने को लेकर दोनों देशों के बीच पहले ही बातचीत हो चुकी है।
परियोजना की खास बातें
- चीन की रेलवे लाइन वर्ष 2020 तक रासुवगाधी पहुंचेगी।
- इस रेलवे लाइन के बनने के बाद भारत से चीन का संपर्क बेहतर हो सकेगा।
- बिहार सीमा से सटे बीरगंज से रासवगाधी की दूरी सिर्फ 230 किलोमीटर है।
- बिहार के लिए इस रेल लिंक के जरिए चीन से व्यापार करना आसान हो सकेगा।
- यह रूट कोलकाता के मुकाबले समय और दूरी की बचत करता है।
- भारत और चीन के बीच करीब 70 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है।
- रेल और सड़क सेवा नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के दौरे के बाद शुरू हुई।
- वहां दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रास्ते बनाने पर सहमति बनी।













Click it and Unblock the Notifications