Toronto Van accident: अब तक 10 लोगों की मौत, पुलिस को देखते ही चिल्‍लाया संदिग्‍ध, 'मुझे गोली मार दो'

कनाडा के टोरंटो में सोमवार देर रात हुए हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। टोरंटो में एक बस अचानक से फुटपाथ पर चढ़ गई और लोगों को कुचल डाला। इस घटना में 15 लोग घायल भी हैं। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बस ड्राइवर का नाम एलेक मिनाससियान है और उसकी उम्र 25 वर्ष है।

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में सोमवार देर रात हुए हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। टोरंटो में एक बस अचानक से फुटपाथ पर चढ़ गई और लोगों को कुचल डाला। इस घटना में 15 लोग घायल भी हैं। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बस ड्राइवर का नाम एलेक मिनाससियान है और उसकी उम्र 25 वर्ष है। सीबीसी न्‍यूज की मानें तो वह टोरंटो के करीब रिचमंड हिल का रहने वाला है। खास बात है कि जहां पर यह घटना हुई है उससे सिर्फ 30 किलोमीटर दूर ही सात देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग जारी थी।

सात देशों के विदेश मंत्री मौजूद थे टोरंटो में

इस घटना के बाद सामने आई वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि सड़क के बीच में पुलिस ने संदिग्‍ध को पकड़कर रखा है। संदिग्‍ध ने पुलिस की ओर बंदूक तानी हुई है और वह चिल्‍ला रहा है, 'मुझे मार डालो।' टोरंटो पुलिस के एक ऑफिसर ने धैर्य का परिचय दिया और उसने उसे गोली मारने से मना कर दिया और कहा, 'बैठ जाओ।' जब उस संदिग्‍ध ने कहा , 'मेरे पास बंदूक है,' तो ऑफिसर ने जवाब दिया, 'मुझे कोई परवाह नहीं है। बैठ जाओ।' इस ऑफिसर को उसकी बहादुरी के लिए काफी तारीफ भी मिल रही है। फुटपाथ करीब 1.6 किलोमीटर लंबी है और लंच का समय होने की वजह से यहां पर काफी भीड़ थी। सीबीसी न्यूज ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि एलेक किसी भी आतंकी संगठन से जुड़ा नहीं है। जिस समय यह घटना हुई उस समय घटनास्‍थल से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के विदेश मंत्रियों की मीटिंग जारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+