Toronto Pearson Airport पर आतंकी हमला? टर्मिनल 1 सील, एक की मौत, जानें पुलिस ने क्या कहा?
Toronto Pearson Airport Shooting: कनाडा के सबसे व्यस्त टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गुरुवार (24 अप्रैल) की सुबह करीब 6:45 बजे, गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार से छह गोलियां चलीं और देखते ही देखते पूरा एयरपोर्ट पुलिस और आपातकालीन वाहनों से घिर गया।
ओंटारियो की Special Investigation Unit (SIU) ने पुष्टि की है कि एक वयस्क पुरुष को गोली लगी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, इस फायरिंग में शामिल पुलिस अधिकारी सुरक्षित हैं।

क्या ये आतंकी हमला था?
नहीं, SIU और पील पुलिस ने इसे एक अलग घटना बताया है और कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। यानी यह कोई आतंकवादी हमला नहीं था।
टर्मिनल 1 सील, रूट डायवर्ट
हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 डिपार्चर गेट को बंद कर दिया गया है। यात्रियों और वाहनों को आगमन (Arrivals) के रास्ते से प्रवेश और निकास की अनुमति दी जा रही है।
मौके से प्रत्यक्षदर्शियों के बयान:
एक यात्री ने कहा, 'सुनाई दी तेज चटकने की आवाजें... कुछ सेकंड में पूरा टर्मिनल खाली हो गया।' सोशल मीडिया पर X (पूर्व में Twitter) यूजर्स ने बताया कि 'कम से कम 30 से ज्यादा पुलिस वाहन थे, राइफलों से लैस अफसर यात्रियों को बाहर निकाल रहे थे।'
सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलीं
एक फेक न्यूज़ की तरह यह खबर भी फैली कि हवाई अड्डे पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जबकि सच सिर्फ इतना है कि यह एक पुलिस कार्रवाई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई, और जांच अब SIU के हाथों में है।
अब तक की स्थिति
- टर्मिनल 1 आंशिक रूप से बंद
- राइडशेयर और निजी गाड़ियां रोकी गईं
- पील पुलिस, पैरामेडिक्स और SIU मौके पर मौजूद
- हवाई यात्रा में देरी की संभावना
क्या था व्यक्ति का अपराध? क्यों चलाई गई गोली?
इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। SIU ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना की पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications