अमेरिका के टॉप डॉक्‍टर ने कहा, वैक्‍सीन आने के बाद कोरोना वायरस महामारी नहीं रह जाएगा

वॉशिंगटन। अमेरिका के टॉप वैज्ञानिक डॉक्‍टर एंथोनी फाउची ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक अच्‍छी खबर दी है। उन्‍होंने कहा है कि वैक्‍सीन की वजह से यह समस्‍या बहुत लंबे समय तक एक महामारी के तौर पर नहीं रह पाएगी। डॉक्‍टर फाउची संक्रामक रोगों के क्षेत्र में अमेरिका के टॉप एक्‍सपर्ट हैं। उन्‍हें व्‍हाइट हाउस की कोरोना टास्‍क फोर्स ने किनारे कर दिया था। डॉक्‍टर फाउची ने कोविड-19 की वैक्‍सीन डेवलपमेंट दिशा में तेजी से हो रही प्रगति के लिए शुक्रिया अदा किया है।

dr anthony fauci.jpg

Recommended Video

    Corona Vaccine Sputnik V की पहली खेप पहुंची India, जल्द शुरू होगा Trail | वनइंडिया हिंदी

    वैक्‍सीन सारी स्थिति को पलट देगी

    डॉक्‍टर फाउची ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह बहुत समय तक महामारी नहीं रह जाएगी क्‍योंकि मेरा मानना है कि वैक्‍सीन सारी स्थिति को पलट कर रख देगी।' उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन काफी मददगार साबित होने वाली है। अमेरिका के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्‍स अजार ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्‍सीन पर एक बड़ा बयान दिया है। अजार ने कहा है कि अगर फाइजर इंक की तरफ से कोविड-19 वैक्‍सीन ट्रायल के शुरुआत सकारात्‍मक आंकड़ें हेल्‍थ रेगुलेटर को दिए जाते हैं तो फिर दिसंबर से अमेरिकी नागरिकों को वैक्‍सीन के शॉट्स दिए जाने लगेंगे। अमेरिका दुनिया का पहला देश है जहां पर महामारी ने जमकर तबाही मचाई है। अकेले नवंबर में केसेज का आंकड़ा एक‍ मिलियन यानी 10 लाख पार कर दिया है।फाइजर की तरफ से सोमवार को कहा गया था कि वह अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक एसई के साथ मिलकर जो वैक्‍सीन तैयार कर रही है, वह कोविड-19 के खिलाफ करीब 90 प्रतिशत तक प्रभावी है। फाइजर ने इसके पीछे शुरुआती नतीजों का हवाला दिया था। दवा बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि अगले हफ्ते तक उसे सेफ्टी डाटा हासिल हो जाएंगे। फाइजर ने आपातकालीन प्रयोग के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) के पास प्रयोग के लिए आवेदन किया हुआ है। अब एफडीए के अथॉराइजेशन पर ही सबकुछ निर्भर है। एलेक्‍स अजार ने बताया कि जैसे ही एफडीए मंजूरी दे देगा अमेरिका को फाइजर की तरफ से हर माह 20 मिलियन डोज मिलेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+