पराग और नेड को एलन मस्क ने निकाला, अब ये काम कर रहे Twitter के पूर्व अधिकारी!
ट्विटर के पूर्व सीएफओ नेड सेगल ने कंपनी से बाहर निकाले जाने के बाद अपने ट्विटर पेज के बायो अपडेट कर दिया है। उन्होंने ट्विटर अपडेट में ट्विटर का फैन लिखा है।
ट्विटर (Twitter) की कमान अब एलन मस्क (Elon Musk) के हाथों में चला गया है। गुरुवार को उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी हेड और लीगल मामलों की टॉप अफसर विजया गाड्डे समेत टॉप 4 को बर्खास्त कर दिया। बता दें कि, भारत में जन्में पराग अग्रवाल के लिए वह क्षण काफी मुश्किलों भर रहा जब एलन मस्क कंपनी के नए बॉस बनकर ट्विटर के ऑफिस में कदम रखा। मस्क ने ट्विटर के मालिक बनते ही पराग और ट्विटर के चार शीर्ष अधिकारियों को शुक्रवार को कंपनी से बर्खास्त कर दिया। पराग अग्रवाल ने कंपनी से बर्खास्तगी के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और पूर्व जनरल काउंसल सीन एडगेट ने निकाले जाने के बाद ट्विटर पर अपना बयान दिया
Recommended Video

ट्विटर पेज अपडेट किया
ट्विटर के पूर्व सीएफओ नेड सेगल ने कंपनी से बाहर निकाले जाने के बाद अपने ट्विटर पेज के बायो अपडेट कर दिया है। उन्होंने ट्विटर अपडेट में ट्विटर का फैन लिखा है। साथ ही उन्होंने ट्वीट में कंपनी से निकाले जाने के विषय में बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हुआ। काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन हमने सार्थक प्रगति की है।

नेड सेगल का ट्वीट
नेड सेगल ने आगे ट्वीट किया, पिछले छह महीने चुनौतीपूर्ण और अप्रत्याशित रहे हैं। उन्होंने अपनी पूर्व टीम और परिवार के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए लिखा, हमारी टीम दयालु, सम्मानजनक और दृढ़ रही। वे आजीवन दोस्त रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी सीन एडगेट के लिए नई नौकरी की सिफारिश कर डाली। उन्होंने सीन एडगेट को एक बेहतरीन दोस्त बताया और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए नियोक्ताओं से उन्हें काम पर रखने की सिफारिश की।

ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था
एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। उन्होंने 44 अरब डॉलर में कंपनी को खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था। इसके बाद 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला कर लिया था जिसके खिलाफ ट्विटर ने कोर्ट का रुख किया था। अक्टूबर महीने की शुरुआत में मस्क ने अपनी सोच में बदलाव लाते हुए फिर से डील को पूरी करने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच डेलावेयर कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक डील पूरी करने का आदेश दे दिया।

इतने मिलेंगे पैसे
रिसर्च फर्म इक्विलर के ताजा अनुमान के मुताबिक, पराग अग्रवाल, नेड सहगल और पूर्व कानूनी मामलों और नीति प्रमुख विजया गड्डे को 122 मिलियन डॉलर मिलेंगे । पराग अग्रवाल को 57.4 मिलियन डॉलर, सहगल को 44.5 मिलियन डॉलर और गड्डे को 20 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा, तीनों अधिकारियों को कंपनी में रखे गए शेयरों के बदले में मस्क से सामूहिक रूप से 65 मिलियन डॉलर प्राप्त होंगे।

ट्विटर के सीईओ थे पराग अग्रवाल
पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी।

मस्क ने बाहर का रास्ता दिखाया
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल को और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।सूत्रों के मुताबिक, जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे। इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इसे लेकर ट्विटर, एलन मस्क या किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications