इस विदेशी एक्ट्रेस पर लगा टैक्स चोरी करने के लिए 46 मिलियन डॉलर का जुर्माना, एक्स पति ने ही की शिकायत

इस विदेशी एक्ट्रेस पर लगा टैक्स चोरी करने के लिए 46 मिलियन डॉलर का जुर्माना, एक्स पति ने ही की शिकायत

बीजिंग, 28 अगस्त: चीन की मशहूर एक्ट्रेस झेंग शुआंग विवादों में घिर गई हैं। 30 वर्षीय चीनी एक्ट्रेस झेंग शुआंग पर टैक्स चोरी करने के मामले में 46 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। शुक्रवार (27 अगस्त) को शंघाई टैक्स विभाग ने झेंग शुआंग को इस मामले नोटिस भेजा है। चीनी अभिनेत्री झेंग शुआंग पर आरोप है कि 2019 और 2020 के दौरान होने इनकम के बारे में उन्होंने टैक्स विभाग को कोई जानकारी नहीं दी है। टैक्स चोरी करने और अघोषित आय को लेकर एक्ट्रेस पर 46 मिलियन डॉलर यानी 340 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगा है। जिसे एक्ट्रेस को जल्द से जल्द भरने का आदेश दिया गया है।

एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड ने की टैक्स चोरी की शिकायत

एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड ने की टैक्स चोरी की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस झेंग शुआंग के टैक्स चोरी के बारे में उनके एक्स हसबैंड झांग हेंग ने अधिकारियों से शिकायत की थी। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के टैक्स विभाग के अधिकारियों ने एक्ट्रेस को जुर्माना भरने के लिए 27 अगस्त को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि एक्ट्रेस झेंग शुआंग ने 2019 और 2020 के दौरान जो भी शूटिंग और टीवी कार्यक्रम हुए हैं, उससे होने वाले इनकम के बारे में टैक्स विभाग को टैक्स नहीं दिया है। इसलिए टैक्स चोरी और अघोषित आय को लेकर झेंग पर 299 मिलियन युआन यानी 46.1 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

Recommended Video

    China की एक्ट्रेस Zheng Shuang पर लगा 345 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्यों? | वनइंडिया हिंदी
    चीन के घर-घर में मशहूर हैं ये एक्ट्रेस

    चीन के घर-घर में मशहूर हैं ये एक्ट्रेस

    30 वर्षीय झेंग शुआंग चीन में काफी फेमस हैं। चीन के घर-घर में झेंग शुआंग मशहूर हैं। 2009 में ताइवान ड्रामा से प्रेरित 'मेटॉर शॉवर' फिल्म करने के बाद झेंग शुआंग काफी मशहूर हो गई थीं।

    चीन के राज्य प्रसारण नियामक ने टैक्स चोरी की बात सामने आने के बाद एक्ट्रेस के आपत्तिजनक टीवी शो की आलोचना की है। वहीं शो के निर्माताओं को उसे भविष्य के शो के लिए काम पर नहीं रखने का भी आदेश दिया है।

    टैक्स चोरी के बाद सस्पेंड किया गया एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट

    टैक्स चोरी के बाद सस्पेंड किया गया एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट

    टैक्स चोरी के बाद एक्ट्रेस झेंग शुआंग की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है। WEIBO चीन की फेमस सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इस घटना के बाद झेंग शुआंग का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एक्ट्रेस पर एक्शन लेते हुए चीन के ब्रॉडकास्टिंग संस्था ने उन्हें सभी शो से आउट कर दिया है। साथ ही साथ उन्हें भविष्य में कोई काम नहीं देने का फैसला किया है।

    चीन ने कहा- टैक्स चोरी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है

    चीन ने कहा- टैक्स चोरी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है

    राज्य के टीवी, फिल्म और रेडियो डिपार्टमेंट ने कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों के लिए इस संस्था में कोई जगह नहीं है। टैक्स चोरी के खिलाफ जीरो सहनशीलता है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से कलाकारों की नैतिक विफलताओं और कानूनी उल्लंघनों के कई मामले सामने आ रहे हैं, जो माफी के लायक नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा, "हमें देश की जनता के लिए एक स्वच्छ और ईमानदार साहित्यिक और कलात्मक वातावरण चाहिए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+