VIDEO: छठे माले की बालकनी से गिरा तीन साल का मासूम, फिर क्या हुआ...

नई दिल्ली। साउथवेस्ट चीन में तीन साल का एक बच्चा बिल्डिंग के छठे माले से गिर गया। बच्चे को बालकनी पर लटका हुआ पड़ोसियों ने देख लिया और सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। पड़ोसियों ने एक बड़ी चादर नीचे फैलाई जिस पर बच्चा गिरा और उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बच्चे को लटका देख दौड़े लोग

बच्चे को लटका देख दौड़े लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा रेलिंग पर लटका हुआ है और ये देख नीचे कुछ लोग तेजी से इधर-उधर दौड़ते हैं। तभी कुछ लोग एक चादर लेकर आते हैं और इसे नीचे फैलाते हैं। इसी दौरान बच्चे का हाथ रेलिंग से छूट जाता है और वो नीचे चादर पर आ गिरता है।

पड़ोंसियों की सूझबूझ से बची जान

पुलिस ने बताया है कि चोंगकिंग स्थित फ्लैट में बच्चा अकेला था। इसी दौरान वो बाहर बालकनी पर आया तो खेलते हुए रेलिंग पर लटक गया। बच्चे ने वापस चढ़ने की कोशिश की लेकिन वो नहीं चढ़ सका और गिर गया। तब तक पड़ोसियों ने नीचे एक बड़ी चादर फैला दी और बच्चा इस पर गिरा। जिससे बच्चे की जान बच गई।

खूब हो रही तारीफ

खूब हो रही तारीफ

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देख लोग पड़ोसियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी बच्चे की जान बचाने के लिए जिस तरह लोगों ने आनन-फानन में चादर का इस्तेमाल किया, उसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बच्चे के माता-पिता के रवैये पर भी सवाल उठा रहे हैं। तीन साल के बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने के लिए बच्चे के माता-पिता को खूब सुनाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+