Tik Tok Video: मेकअप करते हुए इस लड़की ने ऐसा क्या कहा दिया, चीन ने तुरंत किया बैन

वाशिंगटन। आमतौर पर वीडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक का इस्तेमाल लोग मनोरंजन के लिए ही करते हैं। लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक लड़की ने इसमें कुछ ऐसा कहा कि उसे तुरंत टिक टॉक से बैन कर दिया गया। फिरोजा अजीज नाम की इस लड़की ने टिक टॉक को चीनी सरकार की निंदा का हथियार बनाया।

Recommended Video

    TikTok Apologizes to Firoza Aziz after China Uighur Video, Her Account Locked | वनइंडिया हिंदी
    china, us teen, america, tik tok, ban, tiktok,xinjiang, uyghur, who created tiktok, tik tok starbucks drink, tik tok vsco girl, tiktok drink starbucks, e girl, tik tok songs 2019, e girl tik tok, switch, old town road tik tok, why you so obsessed with me tik tok, most liked tiktok, the git up tik tok, tiktok dances, चीन, शिंजियांग प्रांस, अमेरिकी लड़की, टिकटॉक, टिक टॉक, टिकटॉक पर बैन, उइगर मुस्लिम, वीडियो

    चीन में मुसलमानों को निगरानी कैंप में बंद करके रखा गया है। वहां सरकार इन लोगों का ब्रेनवॉश कर रही है। जहां इन्हें तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती है। फिरोजा का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो की शुरुआत कुछ ऐसे की गई है, जिससे लग रहा है कि फिरोजा कुछ ब्यूटी टिप्स देने वाली हैं। दरअसल फिरोजा ने चीन के श‍िंजियांग प्रांत में स्‍थ‍ित निगरानी कैंप में मुसलमानों पर सरकार की कार्रवाई के ख‍िलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

    शुरुआत में ब्यूटी टिप्स जैसा लगता है वीडियो

    शुरुआत में ब्यूटी टिप्स जैसा लगता है वीडियो

    इस चीनी ऐप पर वीडियो बनाते हुए फिरोजा पहले तो पलकों को खूबसूरत बनाने के तरीके बताती हैं। फिर वह लोगों से अचानक अपनी आंखें खोलने को कहती हैं और शिंजियांग के हालात को जानने के लिए अपील कर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही चीन ने तुरंत फिरोजा के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।

    टिक टॉक ने किया बैन

    टिक टॉक ने किया बैन

    खुद को 17 साल की मुस्लिम लड़की बताने वाली फिरोजा के वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। अब बैन होने के कारण वह एक महीने तक कोई वीडियो अपलोड नहीं कर सकती हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि 'आपको सबसे पहले अपनी पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए कलर लेना है, फिर चीन में क्या हो रहा है ये जानने के लिए फोन उठाते हैं। किस तरह वहां बेगुनाह मुस्लमानों को डिटेंशन कैंप में डाला जा रहा है, उन्हें जबरन सूअर का मांस खिलाया जा रहा है, मुस्लिम लड़कियों का बलात्कार हो रहा है।'

    कहा बोलीं फिरोजा?

    कहा बोलीं फिरोजा?

    वह आगे कहती हैं, ' वहां मुस्लिम परिवारों का अपहरण कर उनकी हत्याएं हो रही हैं। मुस्लिमों को वहां धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है, यहां एक ओर जनसंहार हो रहा है लेकिन कोई इसपर बात नहीं करना चाहता। मेहरबानी करिए, जानकारी रखिए और शिंजियांग के बारे में जागरुकता फैलाइए।'

    क्या बोली कंपनी?

    क्या बोली कंपनी?

    इसपर कंपनी का कहना है कि उसने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है। कंपनी के यूएस हेड एरिक हैन का कहना है कि 'इस मामले में यूजर का पहला अकाउंट और उससे जुड़े डिवाइस पर रोग लगाई गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने ओसामा बिन लादेन का वीडियो शेयर किया था। टिक टॉक ऐसी विषयवस्तु पर रोक लगाता है जो आतंकवादी संगठनों से जुड़ी कल्पनाओं पर आधारित होती हैं।' हालांकि अब ये बैन हटा दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+