करोड़ों की कार में फ्रेंड संग 'रोमांटिक ड्राइव' पर थी यह ब्यूटी क्वीन, नशे और रफ्तार के कॉकटेल ने ली जान
कैलिफोर्निया। सैन डिएगो में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे से बचकर निकलने के बाद अस्पताल में भर्ती तिजुआना की ब्यूटी क्वीन स्टेफिन रिवेरा कैमरेना की मौत हो गई। इस हादसे में कैमरेना का फ्रेंड माइकल लामास की मौके पर ही मौत हो गई थी। आपको बता दें कि हादसा लेम्बोर्गिनी कार के अनियंत्रित होकर आग लगने से हुई। जानकारी के मुताबिक लेम्बोर्गिनी की रफ्तार 100kmph थी और माइकल लामास उसे चला रहा था। अंग्रेजी वेबसाइट मेल ऑनलाइन के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त लामास ड्रग्स के ओवरडोज में था। लामासा पर करोड़ों के धोखाधड़ी का भी आरोप था।

2015 में मिस अर्थ बाजा कैलिफोर्निया का ताज पहना था कैमरेना ने
स्टेफिन रिवेरा कैमरेना को साल 2015 में मिस अर्थ बाजा कैलिफोर्निया के ताज से नवाजा गया था। वो मैक्सिको में रहती थीं। कैमरेना बड़े-बड़े डायरेक्टरों के साथ मॉडलिंग और फिल्मों को शूट कर चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि कैमरेना के साथ घटना के वक्त कार में माइकल लामास भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक लामास को कुछ दिन पहले ही कोर्ट की तरफ से पोंजी स्कीम में करोड़ों के धोखाधड़ी के आरोप में सजा काट कर बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि उसे ड्रग्स (मारिज्यूआना) की लत थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी वो नशे के ओवरडोज में था।

नारियल के पेड़ से टकरा गई लेम्बोर्गिनी और हो गया ब्लास्ट
पुलिस के मुताबिक लामास कार को 100 की स्पीड के उपर चला रहे थे। नशे में होने के कारण लामास का कार से कंट्रोल खत्म हो गया और कार नारियल के पेड़ से जा टकराई। घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। पेड़ से टकराते ही लेम्बोर्गिनी में ब्लास्ट हो गया। लामास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैमरेना बुरी तरह जख्मी हो गई थीं। कैमरेना को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ब्यूटी क्वीन टू हैवेन- फेसबुक पर लिखा गया पोस्ट
स्टेफिन रिवेरा कैमरेना की दर्दनाक मौत के बाद pageant नाम के एक फेसबुक पेज पर लिखा गया 'A beautiful queen to heaven'। पेज पर लिखा गया है कि रिवेरा के परिवारवालों को इस दर्द सहने की ताकत मिले। पोस्ट में लिखा गया कि 'एक सुंदरी, स्वर्ग में जा रही है। भगवान उसे शांति दे।












Click it and Unblock the Notifications