Coronavirus: अमेरिकी विशेषज्ञों ने अस्पतालों से कहा, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के प्रयोग से बचें, ट्रंप ने बताया था गेम चेंजर
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया की जिस दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) को कोरोना वायरस महामारी के बीच 'गेम चेंजर' करार दिया था, उसे अमेरिकी एजेंसी ने खारिज कर दिया है। मंगलवार को अमेरिका की टॉप एजेंसी ने मलेरिया की इस दवा का प्रयोग करने से मना कर दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड-19 का महामारी में ट्रायल नहीं हुआ है। ऐसे में बिना ट्रायल के इसका प्रयोग ठीक नहीं है।

एक और दवा का प्रयोग न करने के निर्देश
एचसीक्यू के अलावा एक और एंटी-बायोटिक एजिथ्रोमिसिन के प्रयोग से भी मना कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एचसीक्यू और एजिथ्रोमिसिन में टाक्सिसिटी यानी विषाक्तता की आशंका है। ऐसे में अभी इसका प्रयोग ठीक नहीं है। हालांकि विशेषज्ञों ने भी कहा है कि एचसीक्यू का दूसरा वर्जन जो क्लोरोक्वीन है उसे प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन साथ ही डॉक्टरों को इसके संभावित विपरीत प्रभावों पर भी नजर रखने के लिए कहा है। मंगलवार को एचसीक्यू पर आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मलेरिया की इस दवा का जब अमेरिका के वेटरन अफेयर्स अस्पताल में प्रयोग किया गया तो इसका कोई फायदा नहीं मिला, उलटे कुछ मरीजों की मौत हो गई। रिसर्चर्स और विेशेषज्ञों ने कहा है कि स्टडी के अलावा इसकी प्रभावशीलता साबित करने के लिए और ज्यादा आंकड़ों की जरूरत होगी।
ट्रंप ने भारत से मंगाई दवाई
ट्रंप ने पिछले दिनों व्हाइट हाउस में कहा था भारत ने मलेरिया की दवाई पर लगे निर्यात के प्रतिबंध को नहीं हटाया तो उनका देश कड़ी प्रतिक्रिया के कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को फोन पर बात की थी और उन्होंने कहा था कि भारत अगर हमें हाईड्रॉक्सीक्लोरीन की सप्लाई नहीं करता तो उसे अमेरिका की तरफ से भी इसी तरह का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा था कि भारत मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की सप्लाई करे। भारत मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।भारत ने इसके बाद इस दवा के निर्यात पर लगे बैन को हटा लिया था। भारत की तरफ से कहा गया था कि वो कोरोना बीमारी से संबंधित दवाओं की आपूर्ति उन देशों के लिए शुरू करेगा जो इस महामारी से बुरी तरह पीड़ित हैं।












Click it and Unblock the Notifications