Eiffel Tower: एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटक को निकाला बाहर, शनिवार को रखा बंद

Eiffel Tower: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद फ्रांसीसी पुलिस में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर एफिल टावर को खाली करा दिया गया। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने शनिवार को लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

टावर को तुरंत खाली करा दिया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी पुलिस सूत्र ने कहा कि पेरिस में एफिल टावर को बम की धमकी के बाद एहतियात के तौर पर खाली कराने के बाद शनिवार को जनता के लिए बंद कर दिया गया था। जिससे कोई बड़ी घटना न हो। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटक को निकाला बाहर

पुलिस ने सभी मंजिलों की ली तलाशी

12 अगस्त शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास धमकी मिली थी। जिसके बाद पर्यटकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टावर को खाली कराया गया। वहीं, बम निरोधक विशेषज्ञों के साथ-साथ पुलिस ने भी सभी मंजिलों की तलाशी ली। पुलिस ने संदिग्ध लग रहे पर्यटकों से भी पूछताछ की।

आसपास बढ़ाई सुरक्षा

खबर मिलते ही फ्रांसीसी पुलिस अलर्ट हो गई। साथ ही उन्होंने सभी को अलर्ट कर दिया। पर्यटक स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। एफिल टावर में बम होने की खबर मिलते ही डिफ्यूज करने वाले कर्मियों की टीम को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- 'टाइम बम की तरह हो चुकी है चीन की इकॉनमी, कभी भी फट जाएगी...’, जो बाइडेन ने क्यों दी ये चेतावनी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+