24 घंटे पूरे, अब गाजा में जमीनी कार्रवाई शुरू करेगा इजराइल? पैदल ही घर छोड़कर भागते दिखे हजारों फिलिस्तीनी

इजराइल में सेना ने शुक्रवार को आतंकवादियों से निपटने के उद्देश्य से गाजा में अस्थायी छापेमारी करने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ बंधकों को छुड़ाने के लिए ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

हमास के मीडिया कार्यालय ने कहा कि युद्धक विमानों ने दक्षिण की ओर जा रहे वाहनों को निशाना बनाया, जिसमें 70 से अधिक लोग मारे गए। हालांकि सेना ने साफ कर दिया है कि ये मतलब जमीनी आक्रमण की शुरुआत नहीं है।

Israel evacuation warning

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट बैंक के जेरिको शहर में भी एक इजरायली सैन्य अभियान चला। एक वीडियो क्लिप में भारी हथियारों से लैस इजरायली सैनिकों को जेरिको में अकाबत जबर शरणार्थी शिविर की संकरी गलियों में भागते हुए दिखाया गया है।

एक अलग वीडियो पोस्ट में फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजरायली सेना के बीच स्पष्ट झड़पें भी दिखाई गईं हैं। वहीं, जैसे-जैसे इजराइल, गाजा में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है, लोगों के भुखमरी के खतरे की चेतावनी के बीच क्षेत्र में मानवीय संकट तेजी से बढ़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ऐसा तब हुआ है जब इजराइल ने संभावित इजराइली जमीनी अभियान से पहले गाजा में दस लाख से अधिक लोगों को दक्षिण की ओर खाली करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को एन्क्लेव के कई लोग अपना घर छोड़कर चले गए।

इस बीच, इज़राइल ने संभावित पूर्ण जमीनी ऑपरेशन के लिए गाजा सीमा पर 3 लाख से अधिक रिजर्व एकत्र कर लिए हैं। इससे पहले इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से 11 लाख लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने का अल्टीमेटम दिया था।

इसके लिए इजराइली सेना ने शुक्रवार को 24 घंटे की डेडलाइन दी थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके से दिनभर घर छोड़कर लोग जाते दिखे। गाड़ियों पर हमले के डर से लोग क्षतिग्रस्त रास्तों से पैदल निकले।

इजरायल में 7 अक्टूबर को किए गए हमास के हमले में कम से कम 1300 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इजराइल की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में कम से कम 1900 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+