Sudan: लैंडस्लाइड से एक हज़ार लोगों की मौत, मदद के लिए गिड़गिड़ा रहे राष्ट्रपति
Sudan: सूडान के पश्चिमी मार्रा पहाड़ों में हुए लैंडस्लाइड में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SLM/A) ने इसकी पुष्टि की है। भारी बारिश के बाद रविवार को यह घटना हुई, जिससे तारासिन गाव का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया और केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।
UN से मांगी मदद
SLM/A ने एक बयान जारी कर संयुक्त राष्ट्र और अन्य क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मानवीय सहायता की अपील की है। उत्तरी दारफुर राज्य के कई निवासी सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच जारी युद्ध के कारण अपने घरों से विस्थापित होकर मार्रा पहाड़ों में शरण ले रहे थे।

अकाल में जी रहा सूडान
दारफुर के सेना-समर्थित गवर्नर मिन्नी मिनावी ने इस लैंडस्लाइड को "मानवीय त्रासदी" बताया है। अप्रैल 2023 में सूडानी सेना और RSF के बीच शुरू हुए गृहयुद्ध ने देश को गंभीर अकाल की स्थिति में धकेल दिया है। पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में नरसंहार के आरोप भी लगे हैं।
अस्थिरता और गरीबी
सूडान में मौजूदा वक्त में इतनी सुविधाएं नहीं हैं कि वह मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला सके। वहां राजनीतिक अस्थिरता की वजह से आर्थिक अस्थिरता अपने चरम पर है। लोगों को दो वक्त का खाना मिल पाना भी मुश्किल हो चुका है, ऐसे में वह लोगों को इलाज देने की हैसियत नहीं रखता है।
मारे गए हैं 150,000 लोग
गृहयुद्ध से मरने वालों की संख्या को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। पिछले साल एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया था कि 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद से लगभग 150,000 लोग मारे गए हैं। इस संघर्ष के कारण लगभग 1.2 करोड़ लोग अपने घरों से पलायन कर चुके हैं।
सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी के गुट, जो लैंडस्लाइड वाले क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं, ने RSF के खिलाफ सूडानी सेना के साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है। कई दारफुरी मानते हैं कि आरएसएफ और संबद्ध मिलिशिया ने इस क्षेत्र को अरब-शासित क्षेत्र में बदलने के उद्देश्य से युद्ध छेड़ा है, जबकि यहां मिली जुली संख्या में अलग-अलग जातियां रहती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications