28 साल बाद शहर में पैदा हुआ कोई बच्चा

नयी दिल्ली। इटली के एक शहर में पहला बच्चा पैदा हुआ हैं। शहर का ये पहला बच्चा 28 सालों के बाद पैदा हुआ है। घटना इटली के एक छोटे शहर ओसटाना की है। जहां साल 1980 के बाद पहली किलकारी गूंजी है। जी हां पिछले हफ्ते पाबलो नाम का ये बच्चा तुरिन अस्पताल में पैदा हुआ है।

infant

शहर के पहले बच्चे के नाम परर खूब जश्न मनाया गया। हलांकि इस पूरे शहर में मात्र 84 लोग ही रहते थे, जिनकी संख्या अब 85 तक पहुंच गई है। इस शहर में पिछले 28 सालों से कोई बच्चा ही पैदा नहीं हुआ था। यही वजह है कि एक बच्चे के जन्म लेते ही पूरे शहर में जश्न का माहौल है।

शहर के पहले बच्चे के जन्म पर मेयर गियाकॉमा लॉमबारडो काफी खुश है। वह कहते है कि इस छोटे से पहाड़ी समुदाय के लिए इस बच्चे का आना एक सपने के सच होने जैसा है। मेयर लॉमबारडो कहते है कि 19 वीं सदी के प्रारंभिक दौर में एक हजार लोग ओसटाना को अपना घर कहते थे,लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद यहां जन्म-दर में लगातार कमी आनी शुरू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+