इतनी खूबसूरत और हॉट है ये लेडी पुलिस अफसर कि लोग कह रहे हैं PLease Arrest Me, देखिए तस्‍वीरें

नई दिल्‍ली। आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की सांसे फूलने लगती है, लेकिन जर्मनी एक लेडी पुलिस अफसर ऐसी है जिसे देखने के बाद लोग कहते हैं Please Arrest me। जी हां इस हॉट पुलिस अफसर अपनी खूबसूरती के चलते इंटरनेट की नई सनसनी बनी हुई है। हालत ये है कि खूबसूरती के चलते ही उसकी नौकरी खतरे में आ गई है। जिस इलाके में इस लेडी पुलिस अफसर की तैनाती है वहां उसके हाथों गिरफ्तार होने के लिए लोग नियम तोड़ना पसंद कर रहे हैं। विभाग ने उसे अब इंस्‍टाग्राम पर फोटो अपलोड करने पर रोक लगा दी है। इस पुलिस ऑफिसर की सोशल मीडिया में फैन फॉलोइंग देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। अफसर का नाम है एड्रिएन कोलेसजर और फिट बॉडी को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

इंस्‍टाग्राम पर अपलोड करती हैं वर्कआउट वाली हॉट तस्‍वीरें

इंस्‍टाग्राम पर अपलोड करती हैं वर्कआउट वाली हॉट तस्‍वीरें

31 वर्षीय कोलिस्जा का कहना है कि इन तस्वीरों से उनके सीनियर अधिकारियों को तक कोई दिक्कत नहीं है। कोलिस्जा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिट फिगर की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। एड्रिएन रोज अपनी फिट बॉडी की सबसे ज्यादा फोटोज वर्कआउट के बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रही हैं। उन्होंने अपने सिक्स पैक एब्स से लोगों को खासा प्रभावित किया है। आपको बदा दें कि एड्रिएन कोलेसजर पिछले दो साल से अपनी खूबसूरत फोटोज से इंस्टाग्राम सेंसेशन बनी हुई हैं। करीब दो साल में एड्रिनी के लाखों फॉलोअर बन गए हैं।

डिपार्टमेंट से मिली फोटो पोस्‍ट न करने की चेतवानी

डिपार्टमेंट से मिली फोटो पोस्‍ट न करने की चेतवानी

पुलिस डिपार्टमेंट को उनकी ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। दिलचस्प बात तो यह है कि लंबे समय से 'मॉडल पुलिस ऑफिसर' के नाम मशहूर हुईं एड्रिएन कोलेसजर को पुलिस डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है। डिपार्टमेंट ने साफ कह दिया कि एड्रिएन कोलेसजर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डालना बंद कर दें, वरना उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

हिप और बैक पर ज्‍यादा देती हैं ध्‍यान, ब्‍वॉयफ्रेंड को भी देती हैं वक्‍त

हिप और बैक पर ज्‍यादा देती हैं ध्‍यान, ब्‍वॉयफ्रेंड को भी देती हैं वक्‍त

एड्रिएन ने कहा कि ये फोटोज उन्होंने महिलाओं के लिए पोस्ट की हैं, ताकि वो फिटनेस को लेकर गंभीर हों। एड्रिनी 2015 में बॉडी बिल्डिंग कॉम्पीटिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। काम के साथ-साथ एड्रिएन अपने 28 साल के ब्वॉयफ्रेंड को भी पूरा टाइम देती हैं। जर्मनी की इस सीनियर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक हर औरत चाहती है कि उसका बैक अच्छा हो। इसलिए वो जिम में खासतौर पर अपने हिप और बैक पर ध्यान देती हैं।

खूबसूरती से ही है नौकरी पर खतरा

खूबसूरती से ही है नौकरी पर खतरा

एड्रिएन का कहना है कि वो अपनी फोटोज महिलाओं को ध्यान में रखकर पोस्ट करती हैं, ना कि मर्दों को। साथ ही वो कहती है कि वो परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन अपनी लाइफ से खुश हैं। एड्रिएन कोलेसजर जब सबसे पहले इंटरनेट सेंसेशन बनी थीं तब उन्होंने कहा था कि उनके बॉसेज को ऐसी फोटोज पोस्ट करने पर कोई एतराज नहीं था पर अब उनकी खूबसूरती उनकी जॉब के लिए रिस्की हो गई है।

लोग तोड़ते हैं नियम ताकि हो सकते एड्रियन के हाथों गिरफ्तार

लोग तोड़ते हैं नियम ताकि हो सकते एड्रियन के हाथों गिरफ्तार

एड्रिएन कोलेसजर के फैन्स यहां तक कहते हैं कि वो इनके सामने गाड़ी स्पीड में चलाएंगे, जिससे वो हमें अरेस्ट कर सकें। आलम ये है कि एड्रियन के फैन नियम तोड़ने के बाद सोशल मीडिया अपना अपराध कबूल करते हैं और लिखते हैं कि 'मैडम हमें गिरफ्तार कर लो'।

कुछ फैन्‍स करते हैं प्‍यार का इजहार

कुछ फैन्‍स करते हैं प्‍यार का इजहार

एड्रियन अपने फिगर का ख्‍याल रखने के लिए हेल्‍दी खाने का सेवन करती हैं। 1.73 मीटर लंबी एड्रियन के फिगर की इंस्‍टाग्राम पर काफी तारीफ हो रही है। उनके फैंस उनके फिगर के मुरीद बने हुए हैं। उनकी तस्‍वीरों पर Please Arrest Me जैसे कमेंट तो आते ही हैं लेकिन कई लोग यह भी लिखते हैं कि 'मुझे आपसे प्‍यार हो गया है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+