'वे शर्टलेस और सफेद झंडे पकड़े हुए थे', IDF की गोली से गाजा में 3 बंधकों की मौत पर और क्या बोली सेना

Hostages Death Gaza IDF Firing: इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में गलती से तीन इजरायली बंधकों को गोली मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए इजरायली सेना जिम्मेदार है। वहीं, इस घटना की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मारे गए तीनों बंधक सफेद झंडा पकड़ रखा था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह घटना गहन युद्ध वाले क्षेत्र गाजा में हुई है। हमास के आतंकी ने सिविल ड्रेस पहन धोखे की रणनीति का इस्तेमाल किया।

वे शर्टलेस थे, गाजा में 3 बंधकों की मौत पर इजरायली सेना

तीनों डंडे में सफेद झंडे लगा रखे थे

इजरायली सेना ने कहा कि वे सभी बिना शर्ट के थे और तीनों डंडे में सफेद झंडे लगा रखे थे। लेकिन सेना खतरा समझकर तीनों बंधकों पर गोली चला देती है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ये सभी आतंकवादी हैं। गोली लगने से तीनों बंधक की मौत हो जाती है।

तीनों भाग गए या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया?

तीन इजरायली बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम और समर तलालका के रूप में हुई है। जिसे केफर अजा और निर अम से अपहरण कर लिया गया था। वहीं, आईडीएफ प्रवक्ता ने मृतक के परिवार के अनुरोध पर तीसरे बंधक का नाम नहीं बताया। तीनों भाग गए या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया? यह पूछे जाने पर कि तीनों बंधक हमास की कैद से भागने में कैसे सफल रहे, इसके जवाब में डेनियल हगारी ने कहा कि सेना का मानना​​ है कि तीनों भाग गए या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया।

आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद एक स्कैन और जांच के दौरान मृतकों की पहचान को लेकर संदेह हुआ। उनके शवों को तुरंत जांच के लिए इजराइल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां बंधकों की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें- काफिर पश्चिम के खिलाफ शुरू करो जिहाद... इजरायल-हमास युद्ध के बीच चरमपंथी मौलवी ने मुस्लिमों को भड़काया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+