अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, 'मुझ पर नहीं बल्कि मेरे साथ हंस रहे थे लोग'

न्‍यूयॉर्क। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने उन सभी आरोपों से इनकार कर दिया है जिसमें कहा गया था कि यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) में मंगलवार को उनके भाषण के दौरान विभिन्‍न देशों से आए राजनयिक उन पर हंस रहे थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने न्‍यूयॉर्क में बुधवार को एक मीडिया कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि राजनयिक उन पर नहीं बल्कि उनके साथ हंस रहे थे। ट्रंप ने इस मीडिया कॉन्‍फ्रेंस में ही सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नॉमिनेट होने वाले ब्रेट कैनवॉघ पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

donald-trump-us-un

'सभी को बहुत मजा आया'

मीडिया से बात करते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे हंसी की आवाज सुनाई दी और वे मुझ पर नहीं हंस रहे थे बल्कि मेरे साथ हंस रहे थे। हम सभी को बहुत मजा आया।' ट्रंप ने मंगलवार को अपने संबोधन में पिछले दो वर्षों के दौरान अपने प्रशासन की उपलब्धियों के बारे में बताना शुरू किया तो हॉल में हंसी गूंजने लगी। ट्रंप ने कहा, 'फेक न्‍यूज से जुड़े लोगों ने बता दिया कि लोगों ने ट्रंप का मजाक उड़ाया।' यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में इस समय यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) का 73वां सत्र चल रहा है। 18 सितंबर को इसकी शुरुआत हुई है और मंगलवार को ट्रंप ने यहां पर दूसरी बार अपना संबोधन दिया। ट्रंप मंगलवार को करीब 35 मिनट तक बोले। उनकी स्‍पीच में ईरान से लेकर साउथ कोरिया तक का जिक्र हुआ। ट्रंप ने कहा, 'दो वर्षों से भी कम समय में मेरे प्रशासन ने इतना कुछ काम किया है, जितना हमारे देश के इतिहास में अब तक किसी भी प्रशासन ने नहीं किया।' उनके ऐसा कहते ही संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के हॉल में बैठे दुनिया के विभिन्‍न देशों के नेता हंस पड़े। अपनी इस बात पर ऐसी प्रतिक्रिया की उम्‍मीद ट्रंप को भी नहीं थी। उन्‍होंने कहा भी, 'मुझे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्‍मीद नहीं थी।'

'मैं बहुत प्रसिद्ध व्‍यक्ति, आरोप आम बात'

जब ट्रंप से ब्रेट कैनवॉघ पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कैनवॉघ के साथ सहानुभूति जताई। ट्रंप का कहना था कि उन पर भी इस तरह के बहुत से आरोप लगे हैं। आपको बता दें कि तीन महिलाओं की ओर से साल 2016 में हुए चुनाव प्रचारों के दौरान ट्रंप पर गलत व्‍यवहार का आरोप लगाया गया है। पॉर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डैनियल्‍स की ओर से ट्रंप पर आरोप लगाया गया है कि राष्‍ट्रपति के साथ उनके अफेयर पर चुप रहने के लिए उन्‍हें कई डॉलर्स की रकम ऑफर की गई थी। ट्रंप ने कहा, 'मैं बहुत ही प्रसिद्ध व्‍यक्ति हूं और इस तरह के कई आरोप पहले भी मेरे खिलाफ लग चुके हैं।' ट्रंप ने आगे कहा, 'क्‍या इस तरह के आरोपों के बाद जज कैनवॉघ को लेकर मेरी सोच में बदलाव आया है? बिल्‍कुल आया है।' ट्रंप ने यहां पर आए जर्नलिस्‍ट्स के सामने मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली और कई पत्रकारों को फेक न्‍यूज कहकर संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+