ISIS का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अब्दुलहाकिम धूकब एयर स्ट्राइक में ढेर
नई दिल्ली। यूएस अफ्रीक कमांड ने सोमवार को दावा किया है कि उसने सोमालिया में आईएस के दूसरे सबसे बड़े आतंकी अब्दुलहाकिम धूकब को मार गिराया है। वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि अब्दुलहाकिम को एयर स्ट्राइक में मार गिराया गया। आईएसआईएस-सोमालिया के दूसरे कमांड के आतंकी अब्दुल हाकिम आए दिन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था, वह तमाम हमलों की योजना बनाता था और आतंकियों को मदद मुहैया कराता था। 14 अप्रैल को सोमालिया के जीरिरो में एयर स्ट्राइक के दौरान इस आतंकी को ढेर कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि एयर स्ट्राइक में आतंकी अब्दुलहाकिम को मार गिराया गया है, साथ ही एक गाड़ी को ध्वस्त कर दिया गया है। अब्दुलहाकिम जिस गाड़ी से जा रहा था एयर स्ट्राइक में उस गाड़ी को उड़ा दिया गया। हालांकि उसे 14 अप्रैल को ही ढेर कर दिया गया था, लेकिन उसकी पहचान 15 अप्रैल को की जा सकी। इस एयर स्ट्राइक में किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यूएस अफ्रीका कमांडर के डायरेक्टर मेजर जनरल ग्रेग ओलसॉन ने बताया कि हम सोमालिया में अपने सहयोगी के साथ इस ऑपरेशन को जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications