कोरोना से बचने के लिए इस देश के राष्ट्रपति ने अपने लिए एक विशेष सुरंग बनवाई
नई दिल्ली- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए एक विशेष सुरंग बनवा लिया है, जिससे उनके संक्रमित होने का खतरा बहुत ही कम हो गया है। यह सुरंग मॉस्को के बाहर उनके आवास पर बनवाई गई है और लोगों को पुतिन तक पहुंचने के लिए उस सुरंग से गुजरना अनिवार्य कर दिया गया है। ये जानकारी रूस की सरकार न्यूज एजेंसी आरआईए के हवाले से सामने आई है। एजेंसी ने उस सुरंग की जो फुटेज जारी की है, उसमें दिख रहा है कि मास्क पहने जो लोग उससे होकर गुजर रहे हैं, उनपर सुरंग की सीलिंग और साइड से डिसइंफेक्टेंट का छिड़काव हो रहा है। बता दें कि पुति के प्रवक्ता डिमित्रि पेस्कोव ने अप्रैल में कहा था कि राष्ट्रपति पुतिन से मिलने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव था। इस खबर के बाद रूस में हड़कंप मच गई थी। एक महीने बाद पेस्कोव ने खुद के ही इंफेक्टेड होने की सूचना दी थी।
Recommended Video

पुतिन के पास वायरस की नो एंट्री
व्लादिमीर पुतिन के आवास पर जो डिसइंफेक्टेंट सुरंग बनवाई गई है उसे रूसी शहर पेंजा की एक कंपनी ने तैयार किया है। यह सुरंग मॉस्को के बाहर राष्ट्रपति के आवास नोवो-ऑगरयोवो में बनवाई गई है, जहां वे लोगों से मुलाकात करते हैं। रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक सुरंग में इस्तेमाल होने वाले डिसइंफेक्टेंट की लोगों पर बादलों की तरह बारिश होती है, जिससे उसके कपड़े और शरीर का हर बाहरी हिस्सा कवर हो जाता है, जिससे वायरस का सफाया हो जाता है।

कोरोना संक्रमण में तीसरे नंबर पर रूस
बता दें कि रूस में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 5,29,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और वह इस मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है। हालांकि, रूस में इस बीमारी से सिर्फ 7,284 लोगों की मौत का दावा है जो कि कई देशों के मुकाबले बहुत ही कम है। वैसे रूस में भी कोरोना के मृत्यु दर को लेकर सरकारी दावों पर विवाद है। हालांकि, हालात काबू में होने के बाद वहां अब लॉकडाउन की पाबंदियां धीरे-धीरे हटाई जाने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications