बांग्लादेश में हिंदुओ को निशाना बनाए जाने पर भारत ने अपनाया सख्त रुख, विदेश मंत्रालय रख रहा हालात पर नजर

नई दिल्ली। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले का मुद्दा उठाया है, जहां बहुसंख्यक समुदाय ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्यों पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर हमले को अंजाम दिया गया था। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस मुद्दे को बांग्लादेश सरकार देख रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के सामने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।

MEA

करतारपुर कॉरिडोरः भारत ने पाक उच्चायोग सीडीए को तलब किया, निर्णय को भावना के विरुद्ध बताया

बकौल अनुराग श्रीवास्तव, हमारा उच्चायोग बांग्लादेश में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और वे घटना को देख रहे हैं। हमें सूचित किया गया है कि बांग्लादेश के अधिकारी हिंसा के प्रकोप की जांच कर रहे हैं। वे किसी भी तरह की अप्रिय गड़बड़ी को रोकने के लिए सतर्क हैं।

MEA

गौरतलब है बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से कोमिला में तब हिंसा भड़क गई थी जब भीड़ ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के फ्रांसीसी कार्टून के बारे में टिप्पणी की अफवाह फैलने के बाद अल्पसंख्यकों के घरों पर हमला कर दिया था। हिंदू अल्पसंख्यकों के ऊपर हुए हमले को फिल्माया भी गया था, जिसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से साझा किया गया था, जिससे तनाव बढ़ गया।

MEA

हालांकि घटना के बाद मामले पर बांग्लादेश ने घटना को देखने का वादा किया था, लेकिन पैगंबर मुहम्मद के फ्रांसीसी कार्टून के खिलाफ आंदोलन कर रही इस्लामिक संगठन कट्टरपंथी हेफजत ई इस्लाम ने शेख हसीना सरकार पर दबाव बनाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+