The Curse Of Atuk: एक फिल्म जो कभी बन ही नहीं सकी, जिसने भी पढ़ी स्क्रिप्ट उसकी हो गई मौत
अटूक फिल्म की कहानी एक लोकगीत पर आधारित है। मगर है ये बेहद डरावनी। जिसने भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है उसकी मौत हो गई है।
कुछ फिल्में अपने कलाकारों की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं तो कुछ बेहतरीन कहानी के लिए, किसी फिल्म को म्यूजिक, तो किसी फिल्म को उसकी कॉमेडी के लिए जाना जाता है। आजकल ऐसी फिल्में भी बन रही हैं जिन्हें उनके स्पेशल इफेक्ट के लिए जाना जा रहा है, लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उसकी विचित्र मिस्ट्री के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का नाम 'अटूक' (Atuk) है और यह हॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसे कभी बनाया ही नहीं जा सका है।

जो भी फिल्म से जुड़ा हो गई मौत
इस फिल्म के कभी पूरा न होने की वजह ये है कि इससे जुड़े लोगों की मौत हो जाती है और फिल्म अधर में लटक जाती है। कहा जाता है कि जिस भी एक्टर ने इस फिल्म में हीरो का रोल करने के नजरिए से स्क्रिप्ट को पढ़ा उसकी मौत हो गई। आपको इस बात पर यकीन न हो रहा हो लेकिन यह बिल्कुल सच है। आपको भी लग रहा हो कि यह एक संयोग हो सकता है... शुरुआत में लोगों ने भी इसे महज एक संयोग ही समझा था, लेकिन जब एक दो नहीं बल्कि छह-छह एक्टर्स की एक के बाद एक मौत हुई तो इससे फिल्म का हिस्सा बनने मात्र के जिक्र से लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे। कोई भी इस फिल्म का हिस्सा बनना नहीं चाहता था। इसलिए यह फिल्म कभी बनी ही नहीं।

कनाडाई लोकगीत पर आधारित है फिल्म
फिल्म की कहानी एक लोकगीत पर आधारित है। कनाडा के इस लोकगीत के मुताबिक मुताबिक, एक खूबसूरत लड़की अलास्का की पहाड़ियों में घूमने आती है। तभी वहां उसकी लड़की की मुलाकात अलास्का के एक नौजवान से होती है। वह उस लड़की को देखते ही उसके प्यार में डूब जाता है। जब वह अपने घर रवाना होती है, तब वह नौजवान उस लड़की की गाड़ी में छुपकर बैठ जाता है और न्यू यॉर्क शहर पहुंच जाता है। धीरे-धीरे अमेरिका में रहकर अपनी मेहनत के बल पर वह एक बड़ा आदमी बन जाता है। उसकी गिनती शहर के नामी लोगों में होने लगती है। लेकिन वो लड़की उसे नहीं मिलती और अंतत: वो लड़का उस लड़की के प्यार में इतना पागल हो जाता है कि अपना सब कुछ गंवा बैठता है और उसकी मौत हो जाती है।

1963 में लोकगीत पर लिखा गया उपन्यास
'न्यू यॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, इस लोकगीत पर 1963 में एक नॉवेल भी लिखा गया, जिसका नाम था 'द इंकंपेरेबल अटूक' था। इस उपन्यास को मोर्डेकाई रिचलर ने लिखा था। 1977 में कनाडाई फिल्म डायरेक्टर नॉर्मन जैविसन ने उस समय के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर टॉड कैरोल को इस नॉवल पर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने को कहा। टॉड ने पूरे 2 साल का समय लेकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयारी की। 1979 में फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी थी लेकिन इससे जुड़ी खौफनाक कहानी की शुरुआत अब होनी थी।

अभिनेता जॉन बेलूशी हुए पहला शिकार, फिर सैम की हुई मौत
सबसे पहले फिल्म में हीरो के रूम में कॉमेडियन एक्टर जॉन बेलूशी को चुना गया। उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई। उन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार यानी कि अटूक का रोल प्ले करने के लिए हामी भरी। लेकिन फिल्म काम शुरू नहीं हो सका क्योंकि कुछ ही दिन बाद जॉन बेलूशी एक होटल के कमरे में ड्रग ओवरडोज के कारण मृत मिले। इसके 8 साल बाद 1987 में एक और कॉमेडियन एक्टर सैम किनिसन को इस रोल के लिए चुना गया। सैम इस फिल्म में काम कर पाते इससे पहले ही कार का गंभीर दुर्घटना में मारे गए।

थमा नहीं मौतों का सिलसिला
अभी तक दो मौतें हो चुकी थीं। लोगों को लगने लगा था कि हो न हो ये भी किसी बुरी किस्मत का शिकार है। हालांकि किसी ने इसे तब भी शापित नहीं कहा था। चार साल बाद 1993 में फिल्म में अटूक के रोल के लिए जॉन कैंडी को चुना गया। अटूक के रोल की शूटिंग करने से पहले ही जॉन एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी गई। इस फिल्म की स्क्रिप्ट माइकल ओ डोनोगी नामक शख्स ने जॉन कैंडी को दी थी। डोनोगी ही वह शख्स थे जिन्होंने यह स्क्रिप्ट बेलूशी को भी पढ़ने को दी थी।

जिसने भी स्क्रिप्ट पढ़ी उसकी हो गई मौत
ऐसा माना जाता है कि माइकल ओ डोनोगी ने भी कई बार स्क्रिप्ट को पढ़ा था। ऐसे में स्क्रिट के शाप की चपेट में आ गए और उनकी भी मौत हो गई। अब लोग मानने लगे थे कि हो न हो इस फिल्म की स्क्रिप्ट में ही दोष है। अब तक चार लोगों ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है सबकी मौत हो गई है। ऐसे में क्यों न स्क्रिप्ट में ही बदलाव किया जाए। इसके बाद स्क्रिप्ट में बदलाव करके उसे एक्टर्स क्रिस फार्ले और फिल हार्टमैन को पढ़ने के लिए दिया गया। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।

मूल स्क्रिप्ट को कर दिया गया गायब
इन मौतों के बाद अब सभी लोग मान चुके थे कि ये एक शापित स्क्रिप्ट है। जो भी इसे पढ़ता है उसकी मौत होना तय है। 'न्यू यॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, इसी कारण इस फिल्म प्रोजेक्ट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। साथ ही इसकी मूल स्क्रिप्ट को किसी गुप्त जगह में छुपा दिया गया है ताकि कोई और इस शापित स्क्रिप्ट का शिकार न हो सके। हालांकि, इस स्क्रिप्ट की कॉपी आज भी इंटरनेट पर मौजूद है, लेकिन असली स्क्रिप्ट को कहां छुपाया गया इसके बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।
अंतरिक्ष में कैसे होगा प्रजनन? जानने के लिए स्पेस स्टेशन में बंदर भेजेंगे चीनी वैज्ञानिक
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications